विज्ञापन

पाकिस्तान में मारा गया लश्कर कमांडर बिलाल आरिफ, ईद की नमाज के बाद मारी गोली और चाकू से गोद डाला

बिलाल को ईद की नमाज के बाद गोली मारी और फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी. हत्या के पीछे कुछ पारिवारिक कारण बताए गए हैं. पुलिस ने हत्या में शामिल लोगों को पकड़ भी लिया है.

पाकिस्तान में मारा गया लश्कर कमांडर बिलाल आरिफ, ईद की नमाज के बाद मारी गोली और चाकू से गोद डाला
lashkar terrorist bilal arif
  • पाकिस्तान में आतंक का बड़ा सरगना और लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर बिलाल आरिफ सराफी की हत्या
  • बिलाल को लश्कर ए तैयबा के मुरीदके स्थित मरकज के पास मार गिराया गया
  • बिलाल पर यह हमला तब हुआ जब वह ईद की नमाज अता कर बाहर आया था
नई दिल्ली:

पाकिस्तान में आतंक का बड़ा सरगना और लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर बिलाल आरिफ सराफी की हत्या कर दी गई. बिलाल को लश्कर ए तैयबा के मुरीदके स्थित मरकज के पास मार गिराया गया. बता दें कि यह लश्कर ए तैयबा का मुख्यालय भी है. बिलाल पर यह हमला तब हुआ जब वह ईद की नमाज अता कर बाहर आया था. पता चला है कि परिवार के लोगों ने ही उसकी हत्या कर दी है. 

किसने कर दी हत्या? 

लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर बिलाल आरिफ सराफी के हत्या का वीडियो का भी सोशल मीडिया पर वायरल है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जा रहा है कि इसे किसी अज्ञात हमलावर ने ही मार गिराया है,हालांकि खुफिया एजेसिंयों के सूत्रों के मुताबिक उसके परिवार के लोगों ने ही उसकी हत्या की है. 

गोली मारी और चाकू से गोदकर ले ली जान 

बिलाल को ईद की नमाज के बाद गोली मारी और फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी. हत्या के पीछे कुछ पारिवारिक कारण बताए गए हैं. पुलिस ने हत्या में शामिल लोगों को पकड़ भी लिया है. बता दें कि आतंकी भारत में वांटेड नहीं था. ज्ञात हो कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लश्कर के मुख्यालय को तबाह कर दिया था.

यह भी पढ़ें-  PSL के दरवाजे फैंस के लिए हुए बंद, जानें क्यों स्टेडियम में मैच नहीं देख पाएंगे पाक क्रिकेट प्रेमी

यह भी पढ़ें-  तो मुंबई-दिल्‍ली पर बिना सोचे-समझे हमला कर देंगे: पूर्व पाकिस्‍तानी राजनयिक का भड़काऊ बयान
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bilal Arif Sarafi, Bilal Arif Sarafi Lashkar, Pakistan Terror Attack, Pakistan Terrorist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com