विज्ञापन

पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर थी देश में दंगे की तैयारी, गाजियाबाद का जायद बना रहा था प्लान, पर ऐसे हुआ फेल

पाकिस्तान में बैठकर गैंगस्टर शहजाद भट्टी भारत के खिलाफ बड़ी प्लानिंग कर रहा था. उसने अपने एक सहयोगी की मदद से गाजियाबाद के जायद खान को इसकी पूरी जिम्मेदारी सौंप रखी थी. अब तेलंगाना पुलिस ने जायद को गिरफ्तार कर लिया है.

पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर थी देश में दंगे की तैयारी, गाजियाबाद का जायद बना रहा था प्लान, पर ऐसे हुआ फेल
pak plan against india
  • तेलंगाना पुलिस ने गाजियाबाद के जायद को पाकिस्तान के इशारे पर देश में कट्टरपंथ फैलाने के आरोप में अरेस्ट किया
  • जायद खान पर पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी के निर्देश पर भारत में तोड़फोड़-भड़काऊ संदेश फैलाने की साजिश रचने का आरोप
  • पुलिस ने जायद के पास से नकली बंदूक जब्त की है और उसके सोशल मीडिया चैट व अन्य डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है
नई दिल्ली:

पाकिस्तान में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले आतंक के आकाओं का एक और प्लान फेल हो गया. तेलंगाना पुलिस ने यूपी के गाजियाबाद से एक शख्स को पाक के इशारे पर देश में कट्टरपंथ फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान जायद खान के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर इस साल फरवरी में नौकरी की तलाश में हैदराबाद आया था. जायद एक स्थानीय होटल में भी काम कर रहा था. जायद पर पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर आबिद जट्ट के साथ मिलकर भारत में तोड़फोड़ और कई तरीके से स्थिति बिगाड़ने का प्लान बन रहा था. आबिद जट्ट कथित तौर पर पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी का सहयोगी है, जो संदिग्ध चरमपंथी भर्ती और प्रचार गतिविधियों के लिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर है

क्या प्लान कर रहा था गाजियाबाद का जायद?

पुलिस सूत्रों के अनुसार जायद खान को कथित तौर पर भारत में छोटे स्तर पर तोड़-फोड़ की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उकसाया जा रहा था.इसमें भड़काऊ पोस्टर लगाना और कट्टरपंथी संदेश फैलाना शामिल था. अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए जाने से पहले कई हफ्तों से उसकी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी.सोमवार को मेडचल पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया, जो देश के खिलाफ साजिश और आपराधिक साजिश से संबंधित हैं. इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने खान के मोबाइल फोन के साथ एक नकली बंदूक (fake firearm) भी जब्त की है.जांचकर्ता अब उसके इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप चैट, वॉयस रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच कर रहे हैं ताकि उसके कथित नेटवर्क और संपर्कों के दायरे का पता लगाया जा सके.

Latest and Breaking News on NDTV

शहजाद भट्टी के इशारे पर हो रहा था काम

आरोपी सक्रिय रूप से कट्टरपंथी सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो कर रहा था और उसने कथित तौर पर पाकिस्तान की आईएसआई (ISI) समर्थित समूहों से जुड़े हैंडलर्स के साथ संपर्क बनाने की कोशिश की थी. सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि वह हथियार जुटाने के तरीकों की तलाश में था.मूल रूप से लाहौर के रहने वाले शहजाद भट्टी पर संदेह है कि वह अपने नेटवर्क का कुछ हिस्सा दुबई से चलाता है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सीधे-सादे भारतीय युवाओं की भर्ती करने और भारत-विरोधी प्रचार फैलाने के लिए करता है. भट्टी का नेटवर्क आमतौर पर सोशल मीडिया के जरिए बातचीत शुरू करता है और बाद में बातचीत को एन्क्रिप्टेड (सुरक्षित) मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर ले जाता है.

जांचकर्ताओं ने भट्टी का संबंध हाल ही में सामने आए "तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH)" नाम के एक संगठन से भी जोड़ा है. इस संगठन पर संदेह है कि वह देश भर में ऑनलाइन प्रचार, दीवारों पर पोस्टर या नारे (graffiti) लिखने के अभियानों और स्थानीय गुर्गों के जरिए भारत में कट्टरपंथी संदेश फैलाने की कोशिश कर रहा है.अधिकारियों ने बताया कि मेडचल में हुई यह गिरफ्तारी देश भर में चल रही एक बड़ी कार्रवाई का हिस्सा है.पिछले कुछ महीनों में केंद्रीय एजेंसियों और राज्यों की पुलिस टीमों ने पाकिस्तान समर्थित चरमपंथी और कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया है.

यह भी पढ़ें- CM योगी की Police पाकिस्तानी आतंकी के निशाने पर, TTH ने क्यों दिया इंडियन पुलिस की टारगेट किलिंग का टास्क?

लेखक के बारे में
img
आशीष कुमार पांडेय
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Gangster Shahzad Bhatti, Shahzad Bhatti, Pak Plan Against India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com