विज्ञापन

CM योगी की Police पाकिस्तानी आतंकी के निशाने पर, TTH ने क्यों दिया इंडियन पुलिस की टारगेट किलिंग का टास्क?

पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी शहजाद भट्टी के संगठन टीटीएच (Tehreek-e-Taliban Hindustan - तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान) की बड़ी साजिश का खुलासा सुरक्षा एजेंसियों ने किया है. आतंकी ने अपने गुर्गों को भारतीय पुलिस की टारगेट किलंग का टास्क दिया है. सीएम योगी की यूपी पुलिस के जवान पर हमला करने का भी प्रयास किया गया, लेकिन वह नाकाम हो गया.

CM योगी की Police पाकिस्तानी आतंकी के निशाने पर, TTH ने क्यों दिया इंडियन पुलिस की टारगेट किलिंग का टास्क?

पाकिस्तानी आतंकी शाहजाद भट्टी के निशाने पर भारतीय पुलिस है. उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ की पुलिस के जवान पर हमला करने का प्रयास भी किया गया था, लेकिन आखिरी समय पर पिस्टल ने धोखा दे दिया. इससे जवान की जान बच गई. यह खुलासा भारतीय खुफिया और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जांच में हुआ है. 

दरअसल, एजेंसियों ने पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर से आतंकी बने शाहज़ाद भट्टी को नए आतंकी संगठन तेहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) का मास्टरमाइंड बताया है. जांच एजेंसियों के मुताबिक भट्टी इस संगठन के प्रचार और ऑपरेशनल गतिविधियों को पाकिस्तान से संचालित कर रहा है. यह खुलासा दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों की हालिया कार्रवाई के बाद हुआ है. 

TTH के नीचे S लिखने के निर्देश थे 

जांच में सामने आया है कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पहले एक आरोपी सोहेल को गिरफ्तार किया था, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. उससे पूछताछ में पता चला कि शाहज़ाद भट्टी ने उसे दिल्ली और फरीदाबाद में कई जगहों पर TTH लिखने का काम सौंपा था. एजेंसियों के मुताबिक, TTH के नीचे S लिखने को कहा गया था, ताकि यह संकेत दिया जा सके कि संगठन के पीछे भट्टी का हाथ है, इसके बदले पाकिस्तान से फंडिंग भी की गई थी.

क्वेटा में मिलिट्री ट्रेन पर हमला: पाकिस्तान के लिए 'काल' बना BLA कमांडर बिलाल शाहवानी

गिरफ्तार 3 आरोपियों ने किए बड़े खुलासे 

सूत्रों के अनुसार, जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. एजेंसियों का दावा है कि शाहज़ाद भट्टी और उसके पाकिस्तानी सहयोगी भारतीय पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने हाल ही में 3 युवकों को गिरफ्तार किया था, जो सीधे भट्टी, आबिद जट्ट और अजमल गुज्जर के संपर्क में थे. इन युवकों को हथियारों के साथ वीडियो बनाने और पुलिसकर्मी पर हमला कर उसका वीडियो रिकॉर्ड करने के निर्देश दिए गए थे. इसके बदले मोटी रकम देने का लालच दिया गया था. 

आबिद जट्ट और अजमल गुज्जर को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

आबिद जट्ट और अजमल गुज्जर को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

यूपी में पुलिसकर्मी की हत्या की कोशिश 

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की रेकी भी की थी. उन्होंने उस पर फायरिंग की कोशिश की, लेकिन देसी पिस्तौल जाम होने से गोली नहीं चल सकी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन बाद में स्पेशल सेल ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 

तेहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ISI के समर्थन से चल रहा 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों मामलों की जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि तेहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से चलाया जा रहा एक प्रॉक्सी नेटवर्क है, जिसका उद्देश्य भारत में आतंक फैलाना और सुरक्षा बलों को निशाना बनाना है. जांच में यह भी सामने आया है कि शाहज़ाद भट्टी सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारत के युवाओं को अपने नेटवर्क में जोड़ने की कोशिश कर रहा था.  इससे पहले भी दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां उसके मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चुकी हैं. कई राज्यों में उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हुई है. 

VIDEO: पाकिस्तान में आतंकी हमजा बुरहान के जनाजे में दिखा मोस्ट वांटेंड टेररिस्ट सैयद सलाहुद्दीन, मुनीर की खुली पोल

उत्तराखंड और पंजाब से पकड़े थे हैंडलर्स

उत्तराखंड STF ने भी हाल ही में एक युवक को गिरफ्तार किया था, जिस पर पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के लिए संवेदनशील सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों की रेकी करने का आरोप है. एजेंसियों का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ और आतंकी गतिविधियों की ओर धकेलने की कोशिश कर रहा था. इससे पहले पंजाब में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में भी TTH का नाम सामने आया था. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इस संगठन ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया था, जबकि शाहज़ाद भट्टी ने कथित तौर पर उस हमले का समर्थन किया था. 

सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच 

सुरक्षा एजेंसियां अब शाहज़ाद भट्टी के भारत में फैले मॉड्यूल, फंडिंग नेटवर्क और उसके संपर्कों की गहन जांच कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान से संचालित यह नेटवर्क भारत में आतंकी और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ाने की कोशिश कर रहा था. 

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Deputy Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi, Shahzad Bhatti TTH Module, Pakistan ISI Target Killing Conspiracy, Delhi Crime, Up Crime 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com