विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2024

पेजर्स में तीन ग्राम तक विस्फोटक! इजराइल पर आरोप, क्या पेजर बनाने वाली कंपनी से थी मोसाद की डील?

Pagers Blast: हिजबुल्लाह के लड़ाके लोकेशन ट्रैकिंग से बचने के लिए संचार के लिए पेजर का उपयोग कर रहे हैं. लेबनानी सूत्र ने कहा कि उपकरणों (पेजर) को इजराइल की खुफिया एजेंसी कंट्रोल कर रही थी.

पेजर्स में तीन ग्राम तक विस्फोटक! इजराइल पर आरोप, क्या पेजर बनाने वाली कंपनी से थी मोसाद की डील?
पेजर विस्फोट

लेबनान में मंगलवार को संचार के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सैकड़ों पेजरों में एक साथ विस्फोट( Explosives in Pagers) होने लगे. इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई. साथ ही 3 हजार से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों में ज्यादातर हिजबुल्लाह के सदस्य हैं. विस्फोट का आरोप इजराइल पर लगाए जा रहे हैं और यह भी कहा जा रहा है कि पेजर का निर्माण ताइवान में हुआ था, जिसको इजराइल से कंट्रोल किया जा रहा था.

लेबनान के सुरक्षा एजेंसी और सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद कई महीनों पहले लेबनानी समूह हिजबुल्लाह द्वारा ऑर्डर किए गए 5000 ताइवान निर्मित पेजर के अंदर विस्फोटक रखे थे. हिजबुल्लाह ने इजराइल के खिलाफ कार्रवाई करने की कसम खाई है. हिजबुल्लाह को ईरान का समर्थन है. हालांकि, इस मामले पर इजराइल अभी टिप्पनी करने ने इजराइल ने इनकार कर दिया है.

पेजर विस्फोट मोसाद की साजिश या कुछ और?

रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले बताया कि ऐसा लगता है कि इस साजिश की प्लांनिग में कई महीने लग गए होंगे. लेबनान के सुरक्षा सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि हिजबुल्लाह ने ताइवान स्थित गोल्ड अपोलो की ओप से निर्मित 5,000 पेजर का ऑर्डर किया था. बीते दिनों में पेजर को उपयोग के लिए यहां लाया गया था. पेजर के मॉडल AP924 की एक तस्वीर की पहचान हुई है.

खुफिया एजेंसी के कंट्रोल में थी पेजर?

सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि हिजबुल्लाह लड़ाके लोकेशन ट्रैकिंग से बचने के लिए संचार के लिए पेजर का उपयोग कर रहे हैं. लेबनानी सूत्र ने कहा कि उपकरणों (पेजर) को इजराइल की खुफिया एजेंसी कंट्रोल कर रही थी.

पेजर में तीन ग्राम तक विस्फोटक 
सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि मोसाद ने डिवाइस के अंदर एक विस्फोटक बोर्ड इंजेक्ट किया था. हालांकि, यह सब कैसे हुआ, इसका पता लगना कठिन है. पेजर में तीन ग्राम तक विस्फोटक होने की बात कही जा रही है.

 लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव
बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर बड़े पैमाने पर हमले किए थे. इन हमलों के जवाब में इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था. इजरायली सैन्य कार्रवाई के बाद हिजबुल्लाह ने हमास के समर्थन में हमले किए. 8 अक्टूबर 2023 के बाद से लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव है.

ये भी पढ़ें:- 
जेब में होने लगा ब्लास्ट और दहल गया हिजबुल्लाह! इजरायल ने पेजर को बना दिया बम?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pagers Blast, Lebanon Pagers Explode, Pagers Explode Target Hezbollah, Israel Hamas War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com