ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने बुधवार को अपने कैबिनेट से कहा कि इंग्लैंड में लॉकडाउन संबंधी और प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उन्हें कोविड-19 की ओमिक्रॉन लहर से पार पा लेने की उम्मीद है. ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,18,724 रिकॉर्ड दैनिक मामले सामने आए हैं. जॉनसन ने नव वर्ष की पहली कैबिनेट बैठक में ‘प्लान बी' के तहत कदम उठाने की अपनी योजना रखी, जिसमें मास्क पहनना, संभव होने पर घर से काम करना और बड़े आयोजनों के लिए कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र की अनिवार्यता जैसे कदमों का पालन सुनिश्चित करना शामिल है.
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में लागू हुई सख्त पाबंदियां
उन्होंने मंगलवार शाम को ‘डाउनिंग स्ट्रीट' में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारा NHS (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा) युद्ध स्तर पर काम कर रहा है. मैं कैबिनेट से सिफारिश करूंगा कि हम प्लान बी को जारी रखें.'' जॉनसन ने कहा, ‘‘हमारे पास अपने देश को फिर से बंद किए बिना इस ओमिक्रॉन लहर से पार पा लेने का मौका है. हम अपने स्कूल और कारोबारों को खुला रख सकते हैं और वायरस के साथ जीने का तरीका खोज सकते हैं.''
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही हैं कि रैपिड एंटीजन जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद पीसीआर जांच से पुष्टि किए जाने की अनिवार्यता को समाप्त किया जा सकता है. इंग्लैंड में अभी तक रैपिड एंटीजन जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद पीसीआर जांच कराना अनिवार्य है और उनके पृथक-वास की अवधि पीसीआर जांच रिपोर्ट आने के बाद से गिनी जाती है. इस प्रकार की भी रिपोर्ट मिली है कि इंग्लैंड में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आगमन से पूर्व जांच की अनिवार्यता भी समाप्त की जा सकती है. पर्यटन उद्योग ने सरकार से यह बदलाव करने का आग्रह किया है क्योंकि समुदाय के भीतर ओमिक्रॉन संक्रमण की अत्यधिक उच्च दर के मद्देनजर इन यात्रियों के कारण कोई वास्तविक प्रभाव नहीं पड़ेगा.
Omicron: ब्रिटेन में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1.19 लाख से ज्यादा COVID केस
जॉनसन ने लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की और कहा कि भले ही ओमिक्रॉन अन्य स्वरूपों की तुलना में कम गंभीर है, लेकिन यह सोचना ‘‘बड़ी मूर्खता'' होगी कि वैश्विक महामारी समाप्त हो गई है.
26 जनवरी को भारत नहीं आएंगे ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं