ब्रिटेन सरकार (UK government) कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए स्वरूप ओमीक्रॉन (Omicron) के प्रसार की गति को थामने के लिए क्रिसमस के बाद दो सप्ताह के लॉकडाउन की योजना बना रही है. मीडिया में शनिवार को प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. द टाइम्स के अनुसार, मसौदा नियम तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें कामकाज के अपवाद को छोड़कर बंद कमरे के अंदर बैठक करने पर प्रतिबंध और पब और रेस्तरां को आउटडोर सर्विस तक सीमित करने की योजना शामिल है. द फाइनेंशियल टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के समक्ष तथाकथित प्लान सी के तहत कई विकल्प प्रस्तुत किए गए हैं, जिनमें ‘हल्के प्रतिबंध से लेकर लॉकडाउन तक शामिल हैं.
आपातकालीन स्थिति के लिए ब्रिटिश सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार समूह से लीक हुए ब्योरे से खुलासा हुआ है कि वैज्ञानिकों ने मंत्रियों को चेतावनी दी है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रबंधनीय स्तरों के दायरों में अस्पताल में भर्ती करने के मामले में बहुत जल्द सख्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता है. ब्योरे की प्रति बीबीसी को प्राप्त हुई है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
फिर से लॉकडाउन प्रतिबंधों की रिपोर्ट उस वक्त आई है, जब ब्रिटेन में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के रिकॉर्ड 93,045 मामले सामने आए, जो बृहस्पतिवार को सामने आए 88,376 मामलों से 4,669 अधिक हैं. यद्यपि डेल्टा स्वरूप देश के अधिकांश हिस्सों में फैला है, लेकिन ओमीक्रॉन संक्रमण के मामले लंदन और स्कॉटलैंड में तेजी से बढ़े हैं. लंदन के अस्पतालों में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या पिछले सप्ताह की तुलना में 28.6 प्रतिशत बढ़कर 1,534 हो गई है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं