विज्ञापन

सुबह उठा तो शरीर हो चुका था नीला, ‘अवतार’ जैसा दिखने लगा शख्स! अस्पताल में सामने आई चौंकाने वाली वजह

ब्रिटेन में एक व्यक्ति सुबह उठते ही नीली त्वचा के साथ अस्पताल पहुंच गया. जांच में सामने आया कि उसकी नई बेडशीट का रंग शरीर पर लग गया था. जानिए पूरी मजेदार कहानी.

सुबह उठा तो शरीर हो चुका था नीला, ‘अवतार’ जैसा दिखने लगा शख्स! अस्पताल में सामने आई चौंकाने वाली वजह
सुबह उठे तो शरीर हो चुका था नीला, ‘अवतार’ जैसा दिखने लगा शख्स!

ब्रिटेन में एक 42 वर्षीय शख्स के साथ ऐसी अजीब घटना हुई कि वह खुद भी घबरा गया और डॉक्टर भी पहले हैरान रह गए. सुबह उठते ही उसकी त्वचा पूरी तरह नीली दिखाई देने लगी. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद जो वजह सामने आई, उसने पूरे अस्पताल में हंसी का माहौल बना दिया.

सुबह उठते ही नीला हो गया शरीर

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के 42 वर्षीय टॉमी लिंच नाम के शख्स ने बताया कि एक सुबह जब वह उठा तो उसे बेहद थकान महसूस हो रही थी. जब उसने अपने शरीर की तरफ देखा तो उसकी त्वचा नीली दिखाई दे रही थी. यह देखकर वह घबरा गया. उसके एक दोस्त, जो केयरर के रूप में काम करता है, ने उसे देखा और तुरंत अस्पताल ले गया. अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में डॉक्टर भी उसकी हालत देखकर परेशान हो गए और उसे ऑक्सीजन पर रखकर जांच शुरू कर दी.

डॉक्टरों ने की जांच तो सामने आई असली वजह

जांच के दौरान एक डॉक्टर ने उसके हाथ को अल्कोहल स्वैब से साफ किया. जैसे ही उन्होंने त्वचा को पोंछा, कॉटन तुरंत नीली हो गई. यहीं से डॉक्टरों को समझ आ गया कि असल समस्या क्या है. दरअसल, टॉमी ने हाल ही में नए नेवी ब्लू रंग के बेडशीट इस्तेमाल करने शुरू किए थे. उन्होंने उन्हें बिना धोए दो रात तक इस्तेमाल किया था. उसी बेडशीट का रंग उनकी त्वचा पर लग गया था, जिससे उनका पूरा शरीर नीला दिखाई देने लगा.

अस्पताल में छाया हंसी का माहौल

टॉमी ने मजाक में कहा कि वह फिल्म अवतार के किरदार जैसा दिख रहा था. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने भी मजाक करते हुए कहा कि उन्होंने पहले कभी किसी को इतना नीला नहीं देखा जो पूरी तरह स्वस्थ भी हो. जैसे ही डॉक्टरों को पता चला कि यह केवल बेडशीट का रंग है, अस्पताल में माहौल हल्का-फुल्का हो गया और सभी हंसने लगे.

एक हफ्ते बाद पूरी तरह साफ हुआ रंग

टॉमी ने बताया कि अस्पताल से लौटने के बाद भी नीला रंग तुरंत नहीं गया. कई बार नहाने के बाद करीब एक हफ्ते में जाकर उनकी त्वचा पूरी तरह सामान्य हुई. उन्होंने कहा कि नहाते समय पानी तक नीला हो जाता था. घर पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने अपनी नई चादरों को धोया और उसके बाद ऐसी समस्या फिर कभी नहीं हुई.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 28 लाख पर पहले हां, ऑफर लेटर मिलने के बाद कर दी 36 लाख सैलरी की डिमांड! फिर CEO ने क्या कहा, पोस्ट वायरल

भारत का सबसे बड़ा हिरण! 500 किलो तक वजन, सांभर की ताकत और चालाकी देख कांप जाते हैं शिकारी

कभी उज्ज्वल छात्र था...फैसला सुनाते समय रो पड़े जस्टिस पारदीवाला, हरीश राणा इच्छामृत्यु मामले में हुए भावुक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com