विज्ञापन

अनुराग डोभाल के मैनेजर ने बताया ICU में हैं UK07 Rider, पहला वीडियो आया सामने, बोले- वह ठीक हो जाए नहीं तो मैं सबके पीछे पड़ जाऊंगा

Anurag Dobhal Health Update: UK07 Rider के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल के मैनेजर ने यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट शेयर किया और बताया कि वह ICU में हैं. 

अनुराग डोभाल के मैनेजर ने बताया ICU में हैं UK07 Rider, पहला वीडियो आया सामने, बोले- वह ठीक हो जाए नहीं तो मैं सबके पीछे पड़ जाऊंगा
आईसीयू में हैं यूके07 राइडर अनुराग डोभाल
नई दिल्ली:

यूट्यूबर और बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 Rider के नाम से जाना जाता है. वह शनिवार को इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान हुए कार क्रैश के बाद ICU में हैं. यूट्यूबर के मैनेजर रोहित पांडे ने ऑफिशियल अपडेट इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए शेयर किया है और उन्होंने लोगों से कहा कि वे अंदाजे लगाने से बचें और सिर्फ उनके अकाउंट से मिली वेरिफाइड जानकारी पर ही भरोसा करें. इसके साथ ही यूट्यूबर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके चलते फैंस के बीच सवाल है कि आखिर यूट्यूबर ने यह कदम क्यों उठाया है. 

अनुराग डोभाल के मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट

Latest and Breaking News on NDTV

मैनेजर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, टीम यूके राइडर की तरफ से मैं अनुराग डोभाल का मैनेजर कंफर्म करता हूं कि वह अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. हम रिक्वेस्ट करते हैं कि वह इसे ऑफिशियल स्टेटमेंट माने और जानकारी के लिए बार बार फोन ना करें. अगर अगर कोई अपडेट होगी तो हम सही समय पर शेयर कर देंगे. प्लीज नोट कर लें कि यूट्यूबर की हेल्थ या अन्य जुड़ी हुई कोई भी ऑफिशियल अपडेट मेरे अकाउंट के जरिए रिलीज की जाएगी. प्लीज सही जानकारी के लिए इस सोर्स का सहारा लें और अंदाजा ना लगाए. समझने और सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया. 

ये भी पढे़ं- UK07 Rider ने डिवाइडर पर चढ़ाई गाड़ी, इंस्टाग्राम लाइव के दौरान की कार क्रैश, अनुराग बोले- मां अगले जन्म में..

ICU में हैं यूके07 राइडर 

Latest and Breaking News on NDTV

अन्य स्टोरी में मैनेजर ने बताया कि यूट्यूबर आईसीयू में हैं. उन्होंने लिखा, उन्हें दूसरे अस्पताल में भेजा गया है. वह आईसीयू में हैं और उनके लिए दुआ करें. हम डॉक्टर्स और सभी से टच में हैं. सपोर्ट करने वालों का शुक्रिया. खासकर फैंस, जिन्होंने मेरी उनकी लोकेशन पता लगाने में हेल्प की और उनकी मदद की. आप लोग भगवान हो सच में. यही कमाया है यूके भाई ने आप नहीं होते तो क्या होता. जितना आप फैंस को थैंक्यू कहूं कम है. कुछ नहीं होने देंगे भाई को मेरा वादा है आपसे. फिर से शुक्रिया, लोग कहते हैं सोशल मीडिया फॉलोअर्स रियल नहीं होते वो 4-5 बच्चों ने दिखा दिया कि रियल होते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैं इस समय बहुत इमोशनल हूं क्योंकि मैंने देखा है कि वह किस दौर से गुजर रहा था और मैंने उसे पहले और बाद में कैसे देखा है. इंसानियत होनी चाहिए. बस दुआ करो, वह ठीक हो जाए, नहीं तो मैं तुम सबके पीछे पड़ जाऊंगा, तुम्हें पता है किसके पीछे."

ये भी पढ़ें- सलमान खान ने भी उड़ाया था मजाक, मुनव्वर फारूकी से लिया पंगा, बिग बॉस में चर्चा में रहे UK07 Rider अनुराग डोभाल

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uk07 Rider News, Anurag Dobhal, Anurag Dobhal Manager, Uk 07 Rider
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com