नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए पड़ोसी देश के राष्ट्रपति शी चिनफिंग (Xi Jinping) सहित चीनी नेतृत्व से बातचीत के लिए 23 सितंबर से चीन का आठ दिवसीय दौरा करेंगे. नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रचंड, चीन के पूर्वी शहर हांगझोऊ में होने वाले 19वें एशियाई खेलों के उद्धघाटन समारोह में भी शिरकत करेंगे. नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश साउद के साथ प्रचंड फिलहाल संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र में शामिल होने के लिए अमेरिका में हैं, जहां से वह 23 सितंबर को चीन की अपनी आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना होंगे.
नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, ''प्रधानमंत्री प्रचंड, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग के निमंत्रण पर 23 से 30 सितंबर तक चीन की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं.'' चीन के लिए प्रचंड के प्रतिनिधिमंडल में नेपाल सरकार के विदेश मंत्री साउद, जल आपूर्ति मंत्री महिंद्र रया यादव, भौतिक अवसंरचना एवं परिवहन मंत्री प्रकाश ज्वाला और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शंकर दास बैरागी सहित कई मंत्री शामिल हैं.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
बयान के मुताबिक, चीन की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री प्रचंड की हांगझोऊ में शी चिनफिंग से मुलाकात निर्धारित है. प्रचंड अपने समकक्ष ली कियांग से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे और बीजिंग में नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के प्रमुख झाओ लेजी से भी मिलेंगे. प्रधानमंत्री प्रचंड 23 सितंबर को हांगझोऊ में 19वें एशियाई खेलों के उद्धघाटन समारोह में शिरकत करेंगे.
बयान के मुताबिक, ''नेपाल और चीन अच्छे दोस्त, करीबी पड़ोसी और विश्वसनीय भागीदार होने के नाते अच्छे द्विपक्षीय संबंध रखते हैं. इस मजबूत रिश्ते की नींव संस्कृति, इतिहास और भूगोल में कई समानताओं द्वारा रखी गई है. यह यात्रा सदियों पुराने हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाएगी और आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के क्षेत्रों का विस्तार करेगी.'' प्रधानमंत्री प्रचंड 30 सितंबर को काठमांडू लौटेंगे.
ये भी पढ़ें- :
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं