विज्ञापन

NDTV के नेपाल बाढ़ कवरेज को दुर्गा पूजा पंडाल में मिली खास जगह, ग्राउंड रिपोर्टिंग को जनता ने सराहा

NDTV ने भारत-नेपाल सीमा के बैराज इलाकों से लेकर त्रिशूली नदी के किनारे बसे गांवों तक हालात दिखाए. नुवाकोट में बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा, राहत कार्यों की चुनौतियां और आपदा की भयावहता को जमीन से रिपोर्ट किया गया.

एनडीटीवी की कवरेज को मिला सम्मान
NDTV

नेपाल की तबाही, ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग और पत्रकारिता की मिसाल. भुवनेश्वर के दरुठेंगा स्थित कलिंग दुर्गा पूजा समिति ने इस बार अपने पूजा पंडाल में  NDTV की उस ग्राउंड रिपोर्टिंग को जगह दी है जिसने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ की त्रासदी को दुनिया के सामने पहुंचाया. पंडाल में NDTV की संवाददाता सिक्ता देव की नेपाल कवरेज को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है.

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के दौरान NDTV उन चुनिंदा मीडिया संस्थानों में था जो सबसे कठिन हालात में भी घटनास्थल तक पहुंचे. कई सड़कें और पुल बह जाने के बावजूद NDTV की टीम प्रभावित इलाकों तक पहुंची और वहां फंसे लोगों की कहानी दुनिया तक पहुंचाई. इसी कवरेज को अब ओडिशा के एक प्रमुख दुर्गा पूजा पंडाल में सम्मान स्वरूप प्रदर्शित किया गया है.

नेपाल में तबाही के बीच ग्राउंड जीरो पर पहुंचा था NDTV

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग और त्रिशूली नदी के आसपास के बड़े इलाके को प्रभावित किया था. गांवों के गांव बह गए, सड़कें टूट गईं और कई जलविद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा. ऐसे समय में NDTV की टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची और वहां के हालात को करीब से दुनिया के सामने रखा था.

Reporter's Diary: बारिश, टूटी सड़कें, अंधेरा... फिर भी नहीं मानी हार, हमने दुनिया तक पहुंचाया नेपाल का दर्द

NDTV ने भारत-नेपाल सीमा के बैराज इलाकों से लेकर त्रिशूली नदी के किनारे बसे गांवों तक हालात दिखाए. नुवाकोट में बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा, राहत कार्यों की चुनौतियां और आपदा की भयावहता को जमीन से रिपोर्ट किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

रसुवा पहुंचने वाली शुरुआती टीमों में शामिल थी NDTV

नेपाल के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल रसुवा तक पहुंचना आसान नहीं था. सड़कें बह चुकी थीं और कई इलाकों का संपर्क टूट गया था. ऐसे हालात में NDTV की संवाददाता सिक्ता देव लंबी और कठिन यात्रा के बाद रसुवा पहुंचीं और वहां से ग्राउंड रिपोर्ट पेश की. NDTV की रिपोर्ट में दिखाया गया कि कैसे पूरी बस्तियां मलबे में बदल गईं, बाजार गायब हो गए और लोग अपने परिजनों की तलाश में भटक रहे थे.

Latest and Breaking News on NDTV

काठमांडु से 8 घंटे का मुश्किल सफर... मौत और मलबे के बीच नेपाल बाढ़ के 'एपिसेंटर' रसुवा से NDTV की पहली ग्राउंड रिपोर्ट

दुर्गा पूजा पंडाल में पत्रकारिता को सम्मान

भुवनेश्वर के दरुठेंगा स्थित कलिंग दुर्गा पूजा समिति का यह कदम इसलिए भी खास है क्योंकि आमतौर पर दुर्गा पूजा पंडालों में धार्मिक, सांस्कृतिक या ऐतिहासिक विषयों को स्थान दिया जाता है. लेकिन इस बार समिति ने नेपाल आपदा की कवरेज और उससे जुड़े मानवीय संघर्ष को थीम का हिस्सा बनाया है.

यह भी पढ़ें: 28 फुटबॉल स्टेडियम जितना चौड़ा, 8 स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जितना बड़ा ग्लेशियर टूटा, नेपाल त्रासदी का एनिमेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV, Nepal, Nuwakot, Durga Puja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com