विज्ञापन

मुंबई के माफिया से श्रद्धा दुबे का कनेक्शन! क्या Z गैंग का ड्रग्स सिंडिकेट संभलती थी शिवा शर्मा की लिव-इन पार्टनर?

जेड गैंग मुंबई के आसपास काफी एक्टिव है. इसका सरगना मुंबई का जुल्फिकार बेहलीम उर्फ जुल्फी है. इस नेटवर्क को मुंबई की रहने वाली नीलोफर चलाती है. अब उससे श्रद्धा के तार भी जुड़ रहे हैं.

मुंबई के माफिया से श्रद्धा दुबे का कनेक्शन! क्या Z गैंग का ड्रग्स सिंडिकेट संभलती थी शिवा शर्मा की लिव-इन पार्टनर?
मुंबई के जेड गैंग से जुड़े श्रद्धा दुबे के तार.
फाइल फोटो
  • शिवा शर्मा की मौत मामले की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को यूपी पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है
  • श्रद्धा दुबे पर मॉडलिंग की आड़ में ड्रग्स स्मगलिंग का काला धंधा संचालित करने और Z गैंग से जुड़ने का आरोप है
  • मुंबई के Z गैंग पर श्रद्धा को नागपुर में संरक्षण देने और उसे फार्म हाउस में ठहराने का भरोसा देने का आरोप है

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे अब यूपी पुलिस की गिरफ्त में है.इस बीच सवाल यह है कि क्या वह मॉडलिंग की आड़ में ड्रग्स का काला धंधा संभालती थी? क्या उसके मुंबई के माफिया के साथ कनेक्शन थे? क्या वह z गैंग के लिए काम करती थी? शिवा की मौत के बाद से श्रद्धा नागपुर में फाररी काट रही थी. अब उसके तार स्मगलिंग से जुड़ रहे हैं. श्रद्धा के मुंबई कनेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. श्रद्धा दुबे का कनेक्शन Z गैंग ने होने की बात सामने आई है. श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की गिरफ्तारी के बाद श्रद्धा के नागपुर कनेक्शन का खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक मॉडलिंग की आड़ में वह ड्रग्स स्मगलिंग गैंग के लिए कथित तौर पर काम करती थी. इसे लेकर भी जांच तेज हो गई है.

Z गैंग से जुड़े श्रद्धा दुबे के तार

पुलिस सूत्रों के दावा है कि मुंबई के Z गैंग ने नागपुर में श्रद्धा को संरक्षण देने का भरोसा दिया था.  Z गैंग ने ही से नागपुर के पास एक फार्म हाउस में ठहराने के लिए बुलाया था. हालांकि फॉर्म हाउस में शिफ्ट होने से पहले ही पुलिस ने श्रद्धा दुबे की लोकेशन ट्रैक कर ली और उसे धर दबोचा. इस गैंग पर मुंबई के पश्चिमी लाख उपनगर में रंगदारी, कारोबारी को धमकाने और हिंसा जैसी वारदातों में शामिल होने के आरोप हैं.

श्रद्धा दुबे का ड्रग्स सिंडिकेट होने का दावा

 Z गैंग से जुड़े 12 लोगों को जुलाई में एक बिल्डर से 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया गया था.उसका सरगना जुल्फिकार बेहलीम भी मुंबई क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में है. अगस्त में उस पर मकोका लगाया गया था. सूत्रों का दावा है कि इस गैंग के तार ड्रग्स और स्मगलिंग से भी जुड़े हैं. इस गैंग पर रेव और पेज-3 पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है.  

FaceTime से करते थे ड्रग्स की डील!

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इस नेटवर्क की गतिविधियों को लेकर अहम सबूत होने का दावा किया है. जांच में पता चला है कि श्रद्धा श्रद्धा और उसके गैंग के सदस्य कथित तौर पर FaceTime के जरिए संपर्क में रहते थे. सभी डील भी इसी के जरिए की जाती थीं, ताकि उनके बातचीत का रिकॉर्ड किसी के हाथ न लग सके. श्रद्धा के पास से तीन आईफोन बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है.

Z गैंग के बारे में जानें

जेड गैंग मुंबई के आसपास काफी एक्टिव है. इसका सरगना मुंबई का जुल्फिकार बेहलीम उर्फ जुल्फी है. इस नेटवर्क को मुंबई की रहने वाली नीलोफर चलाती है. अब उससे श्रद्धा के तार भी जुड़ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, नीलोफर माडल्स को इस गैंस से जोड़ने का काम करती थी, ताकि उसकी गतिविधियों पर पुलिस को शव न हो. 

यूपी पुलिस को मिली श्रद्धा की ट्रांजिक रिमांड

 बता दें कि श्रद्धा समेत तीन लोगों की ट्रांजिक रिमांड नागपुर कोर्ट ने यूपी पुलिस को सौंप दी है. शिवा शर्मा की कथित हत्या मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन लोगों को मंगलवार को नागपुर से अरेस्ट किया गया था. यूपी पुलिस को नागपुर कोर्ट से उनकी ट्रांजिट रिमांड मिल चुकी है. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, कोर्ट ने कौन से तीन सवाल पूछे?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Murder, Shiva Sharma Murder Allegations, Shraddha Dubey Latest News, Shraddha Dubey Lucknow, Shraddha Dubey Nepal Link
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com