विज्ञापन

नेपाल जल प्रलय: बाढ़ में बहकर आए लॉकर से चुरा ली 92 लाख की नकदी, 29 लोग गिरफ्तार

नेपाल बाढ़ के बाद कई ऐसी लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं जहां लोग आपदा में अवसर तलाश रहे हैं. ऐसे ही एक मामले में एक लॉकर की सारी नकदी कुछ लोगों ने चुरा ली है.

नेपाल जल प्रलय: बाढ़ में बहकर आए लॉकर से चुरा ली 92 लाख की नकदी, 29 लोग गिरफ्तार
बाढ़ में बहकर आए लॉकर से पैसे चुराए
NDTV

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद स्थिति विस्फोटक बनी हुई है. चार दिन बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

इस बीच, कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जो इंसानियत पर सवाल खड़ा करती हैं. ऐसी ही एक घटना में बाढ़ में बहकर आए एक बैंक लॉकर को कुछ लोगों ने खोल दिया और उसमें रखी सारी नकदी निकाल ली. पुलिस ने इस मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 92 लाख 68 हजार 505 नेपाली रुपये बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि यह बैंक लॉकर त्रिशूली नदी के किनारे मिला था. इस मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया उसमें पवन पौडे, वीरबहादुर राना मगर, विनोद गिरी,नवराज भेटुवाल ,पूर्णलाल श्रेष्ठ विष्णुमणि अधिकारी, कृष्ण मगर शिवबहादुर राना मगर, युवराज अधिकारी, सुशान्त श्रेष्ठ, सुचिमबहादुर राना मगर, सविन श्रेष्ठ, प्रेमबहादुर राना मगर अनिल भेटुवाल को गिरफ्तार किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

वैसे, एक और मामले में नेपाल बाढ़ में ही एक शव के शरीर से सोने की ईयरिंग चुराने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स ने महिला के शव से कान की सोने की ईयरिंग निकाल ली थी.

जानकारी के लिए बता दें कि नेपाल में खतरा अभी टला नहीं है. तिब्बत के पास एक और झील के फटने की घटना सामने आई है. इस वजह से कहा जा रहा है कि एक बार फिर फ्लैश फ्लड आ सकता है. नेपाल सरकार के मुताबिक, 2,426 लोग अभी भी लापता हैं और मौत का आंकड़ा 626 तक पहुंच चुका है.

ये भी पढ़ें- क्या नेपाल की विनाशकारी बाढ़ पर चीन कुछ छिपा रहा है? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal, Nepal News, Flood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com