'रॉकस्टार' फेम नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) की बहन आलिया फाखरी को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके ऊपर बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाने का आरोप है. 43 वर्षीय आलिया पर दो मंजिला गैराज में आग लगाने का आरोप है, जिससे उसके पूर्व प्रेमी और उसकी एक महिला मित्र की जलकर मौत हो गयी. 'डेली न्यूज' की एक रिपोर्ट के अनुसार मौत थर्मल इंजरी की वजह से हुई. हालांकि नरगिस फाखरी की मां ने बेटी पर लगे आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने कहा है कि मेरी बेटी किसी की हत्या नहीं कर सकती है.
घटनास्थल पर ही हो गयी मौत
35 साल के एडवर्ड जैकब्स और 33 साल की अनास्तासिया ‘स्टार' एटियेन की मौके पर ही मौत हो गई. आलिया पर आरोप है कि उसके द्वारा लगाए गए आग के कारण उठे धुएं के कारण थर्मल इंजरी के कारण दोनों की मौत हो गयी.
घटना को लेकर पड़ोसियों ने मीडिया को बताया कि , ‘हमें कुछ जलने की हल्की सी गंध आई. मुझे नहीं पता कि यह गैसोलीन था या कुछ और. हम लोग बाहर भागे तो देखा कि सीढ़ियों पर रखे सोफे में आग लगी हुई थी. घटना के गवाह ने पुलिस को बताया कि आलिया पहले सभी से कहती थी कि वह उसका घर जला देगी, वह उसे मार डालेगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
1 साल पहले तक थे दोनों रिलेशनशिप में
नरगिस फाखरी की बहन आलिया और मृतक एडवर्ड एक साल पहले तक रिलेशनशिप में थे. एडवर्ड की मां ने कहा है कि दोनों एक साल पहले अलग हो गए थे.हालांकि आलिया इस बात को स्वीकार नहीं कर पायी थी. उसने बदले की भावना से एडवर्ड और उसकी नई गर्लफ्रेंड को जिंदा जला दिया.
ये भी पढ़ें-:
बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा के खिलाफ भारत में प्रदर्शन तेज, इस्कॉन ने जारी की ये जरूरी एडवाइजरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं