बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी अपनी फिटनेस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं. 46 साल की उम्र में अब उन्होंने जिम छोड़ दिया और पिलाटेस सेशन शुरू कर दिया. नरगिस ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दी है. नरगिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिलाटेस स्टूडियो से एक मिरर सेल्फी शेयर की.
नरगिस फाखरी 46 साल की उम्र में भी काफी फिट और एक्टिव नजर आती हैं. वह अक्सर अपने वर्कआउट, योग और जिम के दौरान की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिलाटेस स्टूडियो से एक मिरर सेल्फी शेयर की. तस्वीर में वह पिलाटेस क्लास शुरू होने से पहले नजर आ रही हैं. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, अब इस दमदार पिलाटेस क्लास को आजमाने जा रही हूं.
पिलाटेस क्या है?
पिलाटेस एक कम प्रभाव वाली एक्सरसाइज है, जो शरीर की कोर जैसे पेट, पीठ, कूल्हों और पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत करने, लचीलापन बढ़ाने और संतुलन सुधारने में मदद करता है.
कोर स्ट्रेंथ- पिलाटेस पेट और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जो रीढ़ की हड्डी को सहारा देती हैं और शरीर के पोस्चर को सुधारती हैं.
सांस लेने की तकनीक- इस व्यायाम में गहरी और कंट्रोल सांस लेने पर बहुत जोर दिया जाता है, जो मांसपेशियों में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करती है.
नरगिस फाखरी का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें, तो नरगिस फाखरी हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आई थीं. तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर सहित कई कलाकार दिखाई दिए.
यह भी पढ़ें:- बच्चा बात नहीं मानता या गुस्सा करता है? आपकी फोन की आदत बिगाड़ रही है बच्चे का व्यवहार, जानिए क्या कहती है रिसर्च
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं