MrBeast controversy: दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर मिस्टरबीस्ट विवादों में घिर गए हैं. मेक्सिको की सरकार ने इस यूट्यूब सेलिब्रिटी की प्रोडक्शन कंपनी से मुआवजे की मांग की है. उस पर एक चॉकलेट ब्रांड का विज्ञापन करने के लिए मेक्सिको के प्राचीन पुरातात्विक स्थलों की इमेज का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है.
दरअसल इस सोशल मीडिया स्टार ने 10 मई को YouTube पर माया खंडहरों में घूमने वाला अपना एक वीडियो अपलोग किया है जिसे अबतक लगभग 60 मिलियन बार देखा गया है. इस चैनल पर उनके 395 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर बनाते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मिस्टरबीस्ट ने क्या किया है?
"मैं 2000 साल पुराने प्राचीन मंदिरों घूमा”( I Explored 2000 Year Old Ancient Temples) शीर्षक वाले वीडियो में, मिस्टरबीस्ट दक्षिणपूर्वी मेक्सिको में कैलाकमुल और चिचेन इट्जा सहित प्राचीन माया शहरों को एक्सप्लोर करते दिख रहे हैं.
पिरामिडनुमा मंदिर में प्रवेश करने के बाद वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि सरकार हमें ऐसा करने दे रही है." इस पर कई यूजर्स ने उनकी आलोचना की और शिकायत की है कि मिस्टरबीस्ट उस जगह तक कैसे पहुंचे जो मेक्सिकन लोगों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र है.
संस्थान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मेक्सिको इस बात से खुश है कि यूट्यूबर्स और दुनिया के सभी युवा हमारी स्वदेशी सभ्यताओं के मूल्य की सराहना करते हैं लेकिन हम फायदा उठाने वालों की कड़ी निंदा करता है." इसमें कहा गया है कि प्रोडक्शन कंपनी फुल सर्कल मीडिया को जारी किया गया परमिट "निजी लाभ के लिए किसी कमर्शियल ब्रांड्स के विज्ञापन के लिए पुरातात्विक स्थलों की तस्वीरों के उपयोग को अधिकृत नहीं करता है."
इसमें कहा गया है, मेक्सिको "नुकसान के लिए मुआवजे और शर्तों का पालन न करने के कारण सार्वजनिक वापसी की मांग कर रहा है."
स्थानीय लोगों में नाराजगी
मेक्सिको के राज्य युकाटन की राजधानी मेरिडा है और यहीं चिचेन इट्जा स्थित है. यहां भी मिस्टरबीस्ट घूम रहे थे और वीडियो में यह दिख रहा है. अब यहां के कई निवासियों इस बात से नाराज हैं कि यूट्यूबर को यहां आने की अनुमति कैसे दी गई जबकि दूसरे नहीं जा सकते. 53 वर्षीय टूर गाइड जोस एलियास अगुआयो ने कहा, "प्रतिबंध और नियम सभी पर लागू होने चाहिए. चाहे वो घरेलू पर्यटक हों, विदेशी हों या हम स्थानीय लोग ही हों."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं