MrBeast Becomes First Billionaire YouTuber: Jimmy Donaldson, जिन्हें पूरी दुनिया MrBeast के नाम से जानती है, अब सिर्फ यूट्यूब स्टार नहीं, बल्कि दुनिया के पहले अरबपति कंटेंट क्रिएटर बन चुके हैं. 27 वर्षीय MrBeast ने साल 2024-25 में $85 मिलियन (लगभग ₹710 करोड़) की कमाई की है, जिसकी जानकारी Forbes की लेटेस्ट रिपोर्ट में दी गई है. 634 मिलियन फॉलोअर्स के साथ MrBeast ने यह साबित कर दिया है कि, सोशल मीडिया पर फेम का मतलब अब सिर्फ व्यूज़ नहीं, बल्कि बड़ा बिज़नेस है.
कहां से आती है MrBeast की कमाई? (MrBeast billionaire YouTuber)
MrBeast की आमदनी के मुख्य स्रोत हैं:-
- YouTube Ad Revenue.
- ब्रांड स्पॉन्सरशिप्स.
- Feastables (कैंडी ब्रांड).
- MrBeast Burger (वर्चुअल फूड चेन).
- Beast Games (Amazon Prime पर रियलिटी शो).
उनके चैनल मैनेजर Marc Hustvedt के अनुसार, एक ब्रांड को MrBeast से एक शाउटआउट के लिए $2.5 से $3 मिलियन तक देने पड़ते हैं. उनका CPM (Cost Per 1000 Impressions) लगभग $20 है, जिससे वह सिर्फ ऐड्स से $2 मिलियन+ कमा लेते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सिर्फ यूट्यूब नहीं, बना रहे हैं मल्टीमीडिया एम्पायर (MrBeast earnings 2025)
MrBeast अब यूट्यूब तक सीमित नहीं हैं. उनका Feastables ब्रांड अमेरिका में तेजी से सुपरमार्केट्स में अपनी पकड़ बना रहा है. उनकी फूड डिलीवरी सर्विस MrBeast Burger सैकड़ों ghost kitchens के जरिए ऑपरेट होती है. Amazon Prime पर उनका रियलिटी शो Beast Games इतना पॉपुलर हुआ कि दो और सीज़न के लिए रिन्यू कर दिया गया है.
क्रिएटर इकॉनमी के राजा (Highest paid digital creator)
Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप 50 क्रिएटर्स ने मिलकर 2025 में $853 मिलियन कमाए हैं, जो पिछले साल से 18% अधिक है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, influencer marketing का बाज़ार अगले साल तक $50 बिलियन तक पहुंच सकता है और MrBeast इसके सबसे आगे खड़े हैं.
MrBeast का नेट वर्थ कितना है? (Top YouTubers 2025)
हालांकि, सटीक आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन Celebrity Net Worth के अनुसार, MrBeast का कुल नेट वर्थ $1 बिलियन के आसपास है. उन्हें दुनिया का सबसे अधिक कमाई करने वाला डिजिटल क्रिएटर माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें:-यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं