- मैक्सिको में सीजर गैस्टेलम नाम के इंफ्लुएंसर की लाइव स्ट्रीमिंग के बीच में हत्या
- सीजर रेस्टोरेंट के बाहर अपने दोस्तों के साथ लाइव थे, तभी हेलमेट पहने दो लोग मोटरसाइकिल पर पहुंचे और गोली मारी
- एक साल पहले यहां ब्यूटी इन्फ्लुएंसर वैलेरिया मार्केज की हत्या भी ऐसे ही लाइव स्ट्रीम के बीच में कर दी गई थी
23 साल का एक मशहूर इन्फ्लुएंसर मस्ती-मजाक का वीडियो बना रहा. लाइव स्ट्रीमिंग चालू थी. तभी अचानक बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे और कुछ ही सेकंड में सब कुछ बदल गया... मैक्सिको के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीजर गैस्टेलम की मंगलवार, 4 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह हमला उस समय हुआ, जब वह अपने दोस्तों के साथ एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट के बाहर लाइव स्ट्रीम कर रहे थे. उनके फॉलोअर्स उस हत्याकांड के वक्त सब लाइव देख रहे थे. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार करीब छह लाख फॉलोअर्स वाले सीजर गैस्टेलम टिकटॉक पर अपने कॉमेडी वीडियो के लिए जाने जाते थे. वह फास्ट फूड रेस्टोरेंट के बाहर अपने दोस्तों के साथ लाइव थे, तभी हेलमेट पहने दो लोग मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे. लाइव स्ट्रीम के वीडियो में दिखता है कि बाइक चला रहे व्यक्ति ने सीधे गैस्टेलम पर गोली चला दी. मैक्सिको के सिनालोआ राज्य के एक सुरक्षा अधिकारी ने सीजर गैस्टेलम की मौत की पुष्टि की है. अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए बड़े स्तर पर सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है.
🚨Video Así mataron hace unos momentos al INFLUECER César Gastelum afuera delKFC en #Culiacán #Sinaloa #Almomento #Ultimahora pic.twitter.com/bk6GuLADoM
— Noticias Contraste (@noticiacontrast) August 5, 2026
कब्जे की लड़ाई में लगे हैं क्रिमिनल गैंग्स
यह हत्या ऐसे समय में हुई है, जब सिनालोआ की राजधानी कुलियाकान लंबे समय से हिंसा की चपेट में है. यहां अलग-अलग क्रिमिनल गैंग इलाके पर कब्जे के लिए आपस में लड़ रहे हैं. इस घटना ने मई 2025 में हुई मैक्सिको की ब्यूटी इन्फ्लुएंसर वैलेरिया मार्केज की हत्या की भी याद दिला दी. वैलेरिया की हत्या उस समय कर दी गई थी, जब वह पश्चिमी राज्य जलिस्को के जापोपान शहर में अपने सैलून से टिकटॉक पर लाइव स्ट्रीम कर रही थीं.
अधिकारियों का कहना है कि अल्वारेज अयाला का वैलेरिया मार्केज की हत्या से संबंध था. उस पर नवंबर 2025 में उरुआपन शहर के मेयर कार्लोस मांजो की हत्या की साजिश रचने और इसके लिए पैसे देने का भी आरोप है.
(इनपुट- रॉयटर्स)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं