विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में बाथरूम में मिला महिला दरोगा का शव, कानपुर की रहने वाली थी रश्मि गौतम

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में महिला दरोगा का शव बाथरूम में मिला है. उनका नाम रश्मि गौतम बताया जा रहा है जो कानपुर की रहने वाली थी, रश्मि 2023 बैच की एसआई थी, जो ग्रेटर नोएडा में पदस्थ थी.

ग्रेटर नोएडा में बाथरूम में मिला महिला दरोगा का शव, कानपुर की रहने वाली थी रश्मि गौतम
ग्रेटर नोएडा में बाथरूम में मिला महिला दरोगा का शव (फोटो:NDTV)
  • ग्रेटर नोएडा में महिला एसआई रश्मि गौतम का शव थाने के आवास में बाथरूम में पाया गया था.
  • रश्मि गौतम जारचा थाने में तैनात थीं और सुबह से उनका फोन रिसीव नहीं हो रहा था.
  • पिता द्वारा फोन न उठाने पर कलीग को सूचना दी गई, जो कमरे पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया.

ग्रेटर नोएडा में महिला एसआई रश्मि गौतम का शव बाथरूम में मिला है. वह जारचा थाने में तैनात थी, घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रश्मि थाने के परिसर में बने आवास में अकेली ही रहती थी, सुबह से उनका फोन रिसीव नहीं हो रहा था, बताया जा रहा है कि उनके पिता ने कई बार फोन लगाया था, जब एसआई रश्मि ने फोन नहीं उठाया तो पिता ने उनकी कलीग को फोन किया. रश्मि की कलीग ने कमरे पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब कॉफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला तो तुरंत मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी गई थी. जब दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर रश्मि गौतम बाथरूम में पड़ी थी, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

2023 बैच की SI थी रश्मि गौतम

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रश्मि गौतम 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं, जो मूल रूप से कानपुर की रहने वाली थी. वर्तमान में वह ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में तैनात थी. थाने के परिसर में बने आवास में ही वह अकेली रहती थी. उनका शव आवास के बाथरूम में पड़ा मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है. रश्मि गौतम के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, ऐसे में इस मामले में हार्ट अटैक की संभावना भी जताई जा रही है. हालांकि मौत की सही कारणों की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगी. मामले की जानकारी रश्मि गौतम के परिजनों को दी गई है.  

पिता सुबह से लगा रहे थे फोन

रश्मि के पिता सुबह से ही उन्हें फोन लगा रहे थे, आम तौर पर वह फोन जल्दी उठा लेती थी, लेकिन मंगलवार की सुबह उनके पिता ने 7 बजे के बाद से लगातार कई बार फोन किया, लेकिन रश्मि ने फोन नहीं उठाया, जिसके बाद उन्होंने रश्मि के साथ ही तैनात दूसरी महिला दरोगा को फोन किया और रश्मि के कॉल पिक नहीं करने की जानकारी दी. जिसके बाद साथी महिला दरोगा ने रश्मि के आवास पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन बहुत देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई रिस्पॉन्स नहीं आया. इसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी थाना प्रभारी कैलाश नाथ को दी. 

तुरंत जारचा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो रश्मि बाथरूम पड़ी थी. जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की है. 

ये भी पढ़ेंः MBA से UPSC तक का सफर: दिल्ली DCP आकांक्षा यादव ने बताया बिना कोचिंग कैसे बनीं IPS

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida, Greater Noida  News, Greater Noida Police, Rashmi Gautam, Female SI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com