विज्ञापन

कार समेत अगवा हुई 12 साल की बच्ची, 230 KM दूर पहुंचा किडनैपर, रेस्टोरेंट में थे खाना खा रहे थे माता-पिता

बच्ची अपने माता-पिता के साथ वल्लांचेरी इलाके में एक रेस्टोरेंट गई थी. बच्ची कार की पिछली सीट पर सो रही थी. उसके माता-पिता खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट के अंदर चले गए और कार बाहर खड़ी थी. कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. कार भी गायब थी और उसमें सो रही उनकी बेटी भी नहीं थी.

कार समेत अगवा हुई 12 साल की बच्ची, 230 KM दूर पहुंचा किडनैपर, रेस्टोरेंट में थे खाना खा रहे थे माता-पिता
प्रतीकात्मक तस्वीर
NDTV

तमिलनाडु के गुडुवांचेरी में एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. कार की पिछली सीट पर सो रही 12 साल की बच्ची को कथित तौर अगवा कर लिया गया. आरोपी बच्ची को करीब 230 किलोमीटर दूर सीरकाझी तक ले गया. राहत की बात यह रही कि बच्ची ने हिम्मत दिखाई और सोमवार सुबह खुद को बचाने में कामयाब रही. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश जारी है.

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात (15 नवंबर 2026) बच्ची अपने माता-पिता के साथ वल्लांचेरी इलाके में एक रेस्टोरेंट गई थी. बच्ची कार की पिछली सीट पर सो रही थी. उसके माता-पिता खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट के अंदर चले गए और कार बाहर खड़ी थी. कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. कार भी गायब थी और उसमें सो रही उनकी बेटी भी नहीं थी.

जांच के लिए बनाई गई विशेष टीमें

घटना की सूचना मिलते ही गुडुवांचेरी पुलिस हरकत में आई और बच्ची और कार की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गईं. पुलिस ने अलग-अलग एंगल से जांच शुरू की और संभावित रूट्स पर नजर रखी गई.

इस बीच सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे बच्ची किसी तरह सीरकाझी न्यू बस स्टैंड पहुंची. बताया जा रहा है कि वह कार से बाहर निकलने में सफल हो गई थी. वहां मौजूद ऑटो ड्राइवरों को उसने बताया कि उसका अपहरण किया गया है. बच्ची की बात सुनकर ऑटो चालकों ने तुरंत उसकी मदद की और उसे सीरकाझी ऑल-वुमन पुलिस स्टेशन पहुंचाया.

पुलिस ने बच्ची के परिवार से संपर्क किया. इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता के साथ मिलवा दिया गया. बच्ची के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली.

उधर, बच्ची के कार से उतरने के बाद आरोपी कथित तौर पर वाहन लेकर फरार हो गया था. हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस हर पहलू की कर रही है जांच

एनडीटीवी से बातचीत में गुडुवांचेरी के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है. अधिकारी ने कहा कि अगर आरोपी का मकसद सिर्फ कार चोरी करना था, तो वह बच्ची को 230 किलोमीटर दूर तक अपने साथ क्यों लेकर गया? पुलिस इसी समेत हर पहलू से पूछताछ कर रही है ताकि आरोपी की नीयत, मंशा और उसके बैकग्राउंड का पता लगाया जा सके.

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में किसी और की भूमिका तो नहीं थी और आखिर आरोपी बच्ची को इतने लंबे सफर पर अपने साथ क्यों ले गया. फिलहाल इस सनसनीखेज मामले की कई कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: परिसीमन बिल की चर्चा के बीच मोदी मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, फेरबदल की भी सुगबुगाहट, जानिए सबकुछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamilnadu, Crime News, Car Theft
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com