विज्ञापन

'पापा, हम मर जाएंगे...' चीखते रहे बच्चे, निर्दयी पिता ने दो मासूम बेटों को नहर में फेंका

महाराष्ट्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि एक पिता ने अपने दो मासूम बेटों, 7 वर्षीय आर्यन और 5 वर्षीय श्याम, को चॉकलेट और वड़ापाव खिलाने के बहाने स्कूटी पर लेकर गया और जायकवाड़ी की बाईं नहर में फेंक दिया.

'पापा, हम मर जाएंगे...' चीखते रहे बच्चे, निर्दयी पिता ने दो मासूम बेटों को नहर में फेंका
महाराष्ट्र में दिल दहलाने वाली वारदात
NDTV

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां पैठण में एक कलयुगी पिता ने अपने ही दो सगे मासूम बेटों को जायकवाड़ी की बाईं नहर में फेंक दिया.

आरोपी 40 साल के पिता सोमनाथ दामोदर रोडगे सोमवार शाम को अपने दोनों बेटों को चॉकलेट और वड़ापाव खिलाने के बहाने स्कूटी पर बिठाकर बाहर ले गया था. एक बेटा 7 साल का आर्यन और दूसरा 5 साल का श्याम था.

जब पिता उन्हें नहर में फेंक रहा था, तो मासूम बच्चे रोते हुए कह रहे थे, "पापा... हम मर जाएंगे, ऐसा मत करो." लेकिन निर्दयी पिता का दिल नहीं पसीजा.

घटना के वक्त नहर पर मौजूद कुछ किसानों ने उसे रोकने की कोशिश की और टोका. लेकिन आरोपी ने उन पर पत्थर फेंके और गालियां दीं.

किसानों की सूचना पर पांचोड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सोमनाथ रोडगे को गिरफ्तार कर लिया है. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

पुलिस और गोताखोरों की टीम सोमवार रात से ही नहर में बहे दोनों मासूम बच्चों की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Maharashtra News 2026, Maharashtra Crime, Maharashtra Crime Hindi News, Maharashtra Crime Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com