कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. सोनिया गांधी की आत्मकथा के विमोचन के मौके पर राहुल गांधी ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि कैंब्रिज में पढ़ाई के दौरान वह अपनी गर्लफ्रेंड को उस रेस्टोरेंट में लेकर गए थे, जहां उनके माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी पहली बार मिले थे.
हालांकि, जब उनसे उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया कि वो गर्लफ्रेंड अब कहां हैं, तो राहुल गांधी ने अब वह उनकी गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि दोस्त हैं.
राजीव-सोनिया के बारे में क्या बोले राहुल?
कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने अपने माता-पिता की जिंदगी से जुड़े कई निजी और दिलचस्प किस्से भी साझा किए. उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने और प्रियंका गांधी ने सोनिया गांधी और राजीव गांधी को बहस करते हुए देखा था. राहुल के मुताबिक, उस समय राजीव गांधी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से फोन पर बात कर रहे थे.
वहीं सोनिया गांधी उनसे कुछ कहना चाह रही थीं और अपनी बात कई बार दोहरा रही थीं. इसी दौरान स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई और दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई.
राहुल गांधी ने परिवार से जुड़ी एक और याद साझा करते हुए कहा कि बचपन में उन्हें अपने माता-पिता का रिश्ता बेहद अलग और खास लगता था. उन्होंने बताया कि खाने के दौरान सोनिया गांधी, राजीव गांधी की गोद में बैठ जाया करती थीं.
राहुल ने कहा कि उन्हें यह इतना सामान्य लगता था कि एक बार उन्होंने अपने एक दोस्त से पूछ लिया था कि उसकी मां उसके पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं. बाद में उन्हें एहसास हुआ कि हर परिवार का अपना अलग अंदाज और मोहब्बत जताने का तरीका होता है.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के नामकरण पर इंदिरा ने क्यों बहू सोनिया से बोला था सॉरी, पूरा वाकया बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं