7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल में हमला कर वहां के सैकड़ों लोगों को बंदी बना लिया था. जिसके बाद इजरायल ने हमास के खात्मे की कसम खा ली. इस दौरान बंधक बनाए गए लोगों के रेस्क्यू की भी मशक्कत जारी रही. अब इजरायली नागरिक नोआ अर्गामनी को इजरायली रक्षा बलों ने छुड़ा लिया है. नोआ 26 साल की है. उन्हें करीब 245 दिनों तक हमास ने बंधक बनाकर रखा था. इस रेस्क्यू में नोआ के अलावा तीन अन्य बंधकों एंड्री कोज़लोव, अल्मोग मीर जान और श्लोमी ज़िव को भी छुड़ाया गया.
म्यूजिक फेस्ट से नोआ को दोस्तों संग बनाया गया बंधक
इजरायल में जिस दिन हमास ने हमला किया था, तब नोआ अर्गामनी, अल्मोग मीर जान, एंड्री कोजलोव और श्लोमी जिव नोवा म्यूजिक फेस्ट में थे, जहां से उन्हें बंधक बना लिया गया. नोआ अर्गामनी को जहां से बचाया गया, वहीं अल्मोग मीर जान, एंड्री कोज़लोव और श्लोमी ज़िव को एक अलग अपार्टमेंट से बचाया गया. नोआ अर्गामनी के अपहरण वाले वीडियो ने दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोरी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नोआ ने कैंसर से जूझ रही अपनी मां से लंबे वक्त बाद की मुलाकात
नोआ को बंदूकधारियों द्वारा भगाते हुए देखा गया, इस दौरान वह चिल्ला रही थी, "मुझे मत मारो! नहीं, नहीं, नहीं." साथ ही उसके प्रेमी एवी नाथन से भी दुर्व्यवहार किया गया. नोआ को छुड़ाने के बाद तेल अवीव के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां वह अपनी मां से मिल पाई, जिसका वहां कैंसर का इलाज चल रहा है. एक इज़राइली समाचार चैनल से बात करते हुए अर्गामनी ने कहा कि उसे यकीन था कि अपहरण के बाद गाजा में भीड़ द्वारा उसे मार दिया जाएगा.
नोआ से बंधकर बनाकर धुलवाए गए बर्तन
नोआ अर्गामनी ने कहा कि उसे पिछले आठ महीनों में उसे चार अलग-अलग स्थानों पर बंदी बनाकर रखा गया था, और आखिरी जगह जहां पर नोआ जिस परिवार के साथ वह रुकी थी, वहां उससे बर्तन धुलवाए गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं