इज़रायल-हमास युद्ध (Israel-Hamas War) का आज 11वां दिन है. गाज़ा बॉर्डर पर इज़रायली सेना जमीनी हमले के लिए तैयार खड़ी है. इस बीच अपने पारंपरिक गीतों के लिए मशहूर एक फिलिस्तीनी गायिका दलाल अबू अमनेह (Dalal Abu Amneh) को इज़रायली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलिस्तीनी और इजरायली मीडिया एजेंसियों ने यह जानकारी साझा की है.
अरब 48 आउटलेट ने दलाल अबू अमनेह के वकील के हवाले से कहा, इज़राइल ने फिलिस्तीनी नागरिक दलाल अबू अमनेह को सोमवार को नाज़रेथ में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है, क्योंकि उन्होंने एक अरबी भाषा में पोस्ट किया था, जिसका अनुवाद "भगवान के अलावा कोई विजेता नहीं है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वकील अबीर बक्र ने कहा कि इज़रायली पुलिस अबू अमनेह से पूछताछ कर रही है, जिन्हें पिछले हफ्ते इजरायलियों से धमकियां मिल रही थीं. बता दें कि गाजा में इज़रायली हमलों में 2,800 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, वहीं, हमास के हमले में कम से कम 1,400 इसराइली मारे गए थे. इज़रायली सेना ने अब उत्तरी गाज़ा में जमीनी हमले की तैयारी कर ली है. इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि वह हमास को गाज़ा से उखाड़ फेंकने के इरादे से आगे बढ़ेंगे और बंधकों को रिहा कराएंगे.
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं