Israel Hamas War: इज़रायल (Israel) ने गाज़ा पट्टी (Gaza Strip) से हमास (Hamas) के खत्मे का प्रण लिया है और जमीनी हमले के लिए पूरी तैयारी कर ली है. इस बीच हमास का कहना है कि वह इज़रायल के जमीनी हमले से ख़ौफज़दा नहीं हैं और इस हमले का सामना करने के लिए पूरी तरह से है. बता दें कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उत्तरी गाज़ा बॉर्डर पर अपनी आर्मी और टैंक तैनात कर दिये हैं.
हमास की मिलिट्री विंग के प्रवक्ता अबू ओबेदेह ने सोमवार को कहा, गाज़ा पट्टी पर इज़रायल के जमीनी हमले की धमकी से हम "ख़ौफज़दा नहीं हैं. हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं." टेलीविज़न पर प्रसारित एक बयान में उन्होंने कहा कि एज़ेदीन अल-क़सम ब्रिगेड ने 7 अक्टूबर को इज़रायल के दक्षिण में बड़े पैमाने पर हमले के बाद से 200 लोगों को बंदी बना रखा था, जबकि लगभग 50 को अन्य गुटों ने अलग-अलग स्थानों पर पकड़ रखा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इज़रायली अधिकारियों के अनुसार, हमास के हमले से शुरू हुई हिंसा में इज़रायल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं. अबू ओबेदेह के अनुसार, "परिस्थितियां अनुकूल होने पर हम विदेशी कैदियों को रिहा कर देंगे." उन्होंने कहा कि गाजा पर इज़रायली हवाई हमलों में इज़रायल से बंधक बनाए गए कम से कम 22 लोग मारे गए हैं.
हमास के अधिकारियों के अनुसार, कुल मिलाकर 7 अक्टूबर को फिलिस्तीनी इलाके में इजरायली हमले में 2,750 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग घायल हैं. अब जमीनी हमले में इज़रायल को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. दरअसल, गाज़ा में पिछले कई सालों से हमास का कब्जा है. ऐसे में इज़रायली सैनिकों के लिए जमीनी हमला आसान नहीं होगा.
ये भी पढ़ें:- राष्ट्रपति बाइडेन कल जाएंगे इजरायल, PM नेतन्याहू से पूछेंगे-अमेरिका से क्या मदद चाहिए?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं