इजरायल-गाजा युद्ध के बीच अमेरिका यहूदी देश को अपना भरपूर समर्थन दे रहा है.हमास हमलों के बाद एकजुटता दिखाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को इजरायल का दौरा (Jo Biden Israel Visit) करेंगे. इजरायल के पीएम नेतन्याहू से वह उनके लोगों की रक्षा के लिए जरूरी चीजों को लेकर बातचीत करेंगे. वह पीएम नेतन्याहू से इस मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे कि इजरायल के लोगों की रक्षा के लिए उनको अमेरिका से क्या मदद चाहिए. ये जानकारी US विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की तरफ से दी गई है. उन्होंने कहा कि गाजा की मदद के लिए एक योजना विकसित करने पर इजरायल और वॉशिंगटन के बीच सहमति बनी है.
ये भी पढ़ें-VIDEO : हमास लड़ाके ने पहले बॉडी कैमरे में कैद की तबाही, फिर खुद ही हो गया ढेर | Updates
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कल इजरायल पहुंच रहे जो बाइडेन
7 अक्टूबर को यहूदी देश पर हुए हमास के हमले के बाद एंटनी ब्लिंकन इजरायल पहुंचे हैं. शीर्ष अमेरिकी राजनयिक की दूसरी यात्रा पर उन्होंने रक्षा मंत्रालय में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ करीब 8 घंटे तक बैठक की. एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार सुबह तेल अवीव में कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायल के साथ अमेरिका की एकजुटता और उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे. ब्लिंकन के मुताबिक इजरायल पहुंचकर जो बाइडेन अभियानों को संचालित करने को लेकर उनकी योजना को जानेंगे, जिससे नागरिकों को कम से कम नुकसान पहुंचे और गाजा के नागरिकों को मदद ऐसे मिले जिसका फायदा हमास न उठा सके.
गाजा पट्टी में विदेशी मदद पहुंचाने पर सहमति
अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा कि इजरायल के पास हमास और दूसरे आतंकियों से अपने लोगों की रक्षा करने और भविष्य में होने वाले हमलों को रोकने का अधिकार है और यह उनका कर्तव्य भी है. अमेरिका ने गरीब गाजा पट्टी में विदेशी मदद पहुंचाने पर काम करने को लेकर भी इजरायल से आश्वासन हासिल किया है. दरअसल इजरायल हमास के खिलाफ जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है. उन्होंने कहा कि अमेरिका की अपील पर इजरायल एक ऐसी योजना विकसित करने पर सहमत हुआ है तो दूसरे देशों और बहुपक्षीय संगठनों से मानवीय सहायता को गाजा के लोगों को पहुंचाने में सक्षम होगी. अमेरिका और इजरायल इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि कैसे इजरायल और गाजा दोनों ही क्षेत्रों के नागरिकों को नुकसान से दूर रखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें-इजरायल-हमास युद्ध : गाजा का हाल बेहाल, खारा पानी पीने को मजबूर लोग, सड़कों पर सड़ रहे कूड़े के ढेर
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं