इजराइल (Israel) ने हमास द्वारा किए गए हमलों के बाद समर्थन के लिए भारत को धन्यवाद दिया है. दरअसल, 'एक्स' पर "भारत इजराइल के साथ" ट्रेंड करने लगा था. इजराइल के विदेश मंत्रालय की डिजिटल डिप्लोमेसी टीम द्वारा प्रबंधित 'एक्स' पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर इजराइल ने कहा, "थैंक्यू इंडिया" और साथ ही एक एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें यह दर्शाया है कि 'एक्स' पर "भारत इजराइल के साथ" ट्रेंड कर रहा था.
हमास ने शनिवार को दक्षिणी और मध्य इजराइल पर जमकर रॉकेट दागे थे.
इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत की संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, "इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा पहुंचा. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं. हम इस कठिन समय में इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं."
एक्स पर पीएम मोदी के बयान के जवाब में भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा, "धन्यवाद @PMOIndia. भारत के नैतिक समर्थन की बहुत सराहना. इजरायल की जीत होगी."
एक्स पर साझा एक अन्य पोस्ट में गिलोन ने कहा, "यहूदी छुट्टियों के दौरान इजरायल पर गाजा से संयुक्त हमला हो रहा है. रॉकेट और हमास आतंकवादियों की जमीनी घुसपैठ दोनों से. स्थिति आसान नहीं है, लेकिन इजराइल को जीतना होगा."
ये भी पढ़ें :
* हमास के आतंकवादी हमलों के सामने अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा है: जो बाइडेन
* इजराइल-फिलिस्तीन के बीच विवाद का लंबा इतिहास, जानिए- क्या है ताजा संघर्ष की वजह
* 3 इजराइलियों को बनाया गया बंधक, आतंकी ग्रुप हमास ने जारी किया VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं