विज्ञापन

कुंवारी मां के पुराने शेल्टर होम के नीचे मिले 109 बच्चों के कंकाल, जितना खोद रही पुलिस उतने उगल रहा राज

आयरलैंड के पश्चिम में काउंटी गॉलवे के टुआम में मां और बच्चे के लिए यह संस्थान 1925 से 1961 तक चला था. लेकिन यहां सीवेज के एक पुराने टैंक में सैकड़ों बच्चों के शव दफनाए गए थे. इन बच्चों को कब्रिस्तान में विधिवत दफनाया नहीं गया था. अब इसपर एक फिल्म भी रिलीज हो चुकी है.

कुंवारी मां के पुराने शेल्टर होम के नीचे मिले 109 बच्चों के कंकाल, जितना खोद रही पुलिस उतने उगल रहा राज
आयरलैंड के काउंटी गॉलवे में मां और बच्चे के लिए बने एक पुराने संस्थान के नीचे मिले बच्चों के कंकाल
  • आयरलैंड के काउंटी गॉलवे के टुआम में मां और नवजात शिशुओं के संस्थान के नीचे अब तक 109 बच्चों के अवशेष मिले हैं
  • यह संस्था 1925 से 1961 तक चली थी. इसमें शिशुओं को अंडरग्राउंड सीवेज टैंक में दफनाया गया था
  • 2014 में स्थानीय इतिहासकार ने 796 बच्चों के डेथ सर्टिफिकेट पाए लेकिन दफनाने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला था

एक ऐसा स्थान जहां बिन ब्याही मांओं और उनके नवजात शिशुओं के लिए आशियाना बना हो, जब उसके नीचे पुलिस ने खोदना शुरू किया तो लाशें ही लाशें मिलती चली गईं. अब हड्डियों और अवशेषों के रूप में मिल रहीं ये लाशें थी उन मासूम बच्चों की जो कभी वहां रहे थे. यहां अबतक 109 शिशुओं के अवशेष मिले हैं. आयरलैंड की यह खबर रूह में सिहरन पैदा कर देती है. इसपर The Lost Children of Tuam नाम से एक इंग्लिश फिल्म भी बनी है जो रिलीज हो चुकी है.  

काउंटी गॉलवे के टुआम में बना एक स्मारक, जिसे उन 800 बच्चों की याद में बनाया गया है, जिन्हें संस्था (सेल्टर होम) में दफनाया गया था (फोटो- AFP)

काउंटी गॉलवे के टुआम में बना एक स्मारक, जिसे उन 800 बच्चों की याद में बनाया गया है, जिन्हें संस्था (सेल्टर होम) में दफनाया गया था (फोटो- AFP)

अभी क्या हुआ है?

आयरलैंड के काउंटी गॉलवे में मां और बच्चे के लिए बने एक पुराने संस्थान की जगह पर खुदाई कर रही टीम को 10 और बच्चों के अवशेष मिले हैं. टुआम में चल रही खोज में मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, अब तक कुल 109 शिशुओं के अवशेष मिल चुके हैं. शिशुओं को अंडरग्राउंड सेप्टिक टैंक तक में दफना दिया गया था. मां और बच्चे के लिए यह संस्थान 1925 से 1961 तक चला.

जमीन के नीचे बनी गुंबददार संरचना के अंदर काम करने वाली फोरेंसिक खुदाई टीम का एक मेंबर (क्रेडिट- ODAIT)

जमीन के नीचे बनी गुंबददार संरचना के अंदर काम करने वाली फोरेंसिक खुदाई टीम का एक मेंबर (क्रेडिट- ODAIT)

यह मामला 2014 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया, जब स्थानीय रिसर्चर कैथरीन कोरलेस को उस संस्थान में रहे बच्चों और शिशुओं के 796 डेथ सर्टिफिकेट तो मिले, लेकिन उनके दफनाए जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार खुदाई का काम जुलाई 2025 में शुरू हुआ था. अवशेषों के ताजा अपडेट में इस साल 30 सितंबर तक के 11 हफ्तों की जानकारी शामिल है. उस दौरान मिले बच्चों के अवशेषों के 10 सेट साइट के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में पाए गए हैं. यानी कुल मिलाकर खुदाई के दौरान अब तक मिले सभी 109 शव ताबूतों में थे.

अभी तो और अवशेष मिलने का अनुमान

रिपोर्ट के अनुसार मेमोरियल गार्डन वाले इलाके में अभी पूरी तरह से खुदाई शुरू नहीं हुई है, जहां 2017 में जांचकर्ताओं को जमीन के नीचे बने कमरों में "काफी मात्रा" में अवशेष मिले थे. टुआम में मौजूद इस संस्थान का मालिकाना हक गॉलवे काउंटी काउंसिल के पास था और इसे एक धार्मिक संस्था, 'बॉन सेकर्स सिस्टर्स'  चलाती थी.

जमीन के नीचे बने चैंबर की ऊपरी सतह, जिसके निर्माण के दौरान खोदे गए हिस्से में हल्के रंग की मिट्टी भरी हुई है (क्रेडिट- ODAIT)

जमीन के नीचे बने चैंबर की ऊपरी सतह, जिसके निर्माण के दौरान खोदे गए हिस्से में हल्के रंग की मिट्टी भरी हुई है (क्रेडिट- ODAIT)

यह भी पढ़ें | अमेरिका में 14 भालुओं को सजा-ए-मौत, बचाने वालों ने ही एक साथ मार डाला

कैसे मरे थे ये मासूम?

खराब साफ-सफाई, सही मेडिकल देखभाल की कमी और भीड़-भाड़ के कारण शिशुओं और छोटे बच्चों में संक्रामक बीमारियां तेजी से फैली थीं. या कहें कि फैलने दी गईं. उससे भी बुरी बात यह थी कि यहां मरने वाले कई बच्चों को कब्रिस्तान में विधिवत दफनाया नहीं गया था. इसके बजाय, सैकड़ों नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों के अवशेषों को उस जगह पर मौजूद एक बेकार पड़े जमीनी सीवेज और गंदे पानी के ढांचे के अंदर, बिना किसी निशान वाली सामूहिक कब्र में डाल दिया गया था.

जांच करती फोरेंसिक टीम (क्रेडिट- ODAIT)

जांच करती फोरेंसिक टीम (क्रेडिट- ODAIT)

इस संस्था ने पहले ही माना है कि बच्चों और शिशुओं को बेअदबी भरे और ऐसे तरीके से दफनाया गया था जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. इसके लिए माफ़ी भी मांगी है. इस संस्थान ने खुदाई के खर्च के लिए 2.14 मिलियन यूरो का योगदान दिया है. बता दें कि 2021 में आई जांच रिपोर्ट के बाद, गॉलवे काउंटी काउंसिल ने भी माताओं और बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी न निभा पाने के लिए माफी मांगी.

यह भी पढ़ें | आज एक साथ दी जाएगी 23 हाथियों की बलि, दुनिया भर में उठ रही इन बेगुनाहों को बचाने की आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ireland, Crime News, Infant Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com