विज्ञापन

क्रिस गेल का 175 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, नंबर 1 पर पहुंचे प्रिटोरियस, T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Chris Gayle's 175 Record Falls: 13 साल के बाद टी-20 में गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गया है. गेल ने 2013 में टी-20 में 175 रन की पारी खेली खेली थी लेकिन अब उनका यह रिकॉर्ड दूसरे नंबर पर आ गया है.

क्रिस गेल का 175 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, नंबर 1 पर पहुंचे प्रिटोरियस, T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

टी-20 क्रिकेट में इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था. गेल ने आईपीएल में साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए नाबाद 175 रन की पारी खेली थी. उनके इस रिकॉर्ड को आखिरकार साउथ अफ्रीका के लुहान ड्री प्रिटोरियस  ने तोड़ दिया है. 13 साल से बरकरार रहने के बाद आखिरकार गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ट टूट गया. साउथ अफ्रीका के घरेलू T20 टूर्नामेंट  में प्रिटोरियस ने यह बड़ा कारनामा कर दिखाया है.  2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटंस और नाइट्स के बीच मैच में  प्रिटोरियस ने नाबाद 188 रन की पारी टी-20 में खेली, जो अब टी20 में किसी भी बल्लबाज की ओर से खेली गई सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड बन गया है. लुआन ने  79 गेंदों में नाबाद 188 रन बनाए जिसमें 13 छक्के और 15 शामिल रहे. 

Latest and Breaking News on NDTV

 टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज

बल्लेबाज

रन 

टीम

विरोधी

साल

लुहान-द्रे प्रेटोरियस 

188*

टाइटंस 

नाइट्स

2026

किस गेल

175 *

आरसीबी

 पुणे वॉरियर्स 

2013

नमन धीर

173

अमृतसर सूरमास 

मोहाली किंग्स

2026

एरॉन फिंच

172

ऑस्ट्रेलिया

 जिम्बाब्वे 

2018

हमजा खान

164*

रवांडा

आइवरी कोस्ट 

2026

लुआन ड्री प्रिटोरियस  का आया तूफान

CSA T20 चैलेंज में   प्रिटोरियस ने अपना शतक 40 गेंद पर पूरा किया था. उन्होंने 73वीं गेंद पर चौका लगाकर टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड तोड़ा,   प्रिटोरियस की पारी के दम पर टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 267 रन बनाए जिसके बाद नाइट्स की पारी 17.2 ओवर में 143 रन ही बना सकी. आखिर में टाइटंस 124 रन से इस मैच को हार गया लेकिन अब प्रिटोरियस की यह ऐतिहासिक पारी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई. 

Latest and Breaking News on NDTV

प्रीटोरियस की पारी ने मचाई खलबली

प्रीटोरियस की पारी पर नजर डालें, तो उन्होंने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद अगली 16 गेंदों पर उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया. इस विस्फोटक बल्लेबाज ने अपनी पारी में 79 गेंदों पर 188 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के और 15 चौके निकले. 20 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को साउथ अफ्रीका के सर्वाधिक प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक माना जाता है और उन्हें देश के क्रिकेट का भविष्य भी माना जाता है. वह साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं. प्रीटोरियस 2 टेस्ट मैचों की 3 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 235, 3 वनडे की 3 पारियों में 1 अर्धशतक की मदद से 142 और 17 टी20 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 427 रन बना चुके हैं.

यह भी पढ़ें | भारत-पाकिस्तान फाइनल: तकनीक से ज्यादा धैर्य की परीक्षा, जानें किसी बड़ी वजह से पिच को लेकर खौफजदा हैं खिलाड़ी

यह भी पढ़ें | एशियन गेम्स 2026 फाइनल, भारत-पाकिस्तान टी20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lhuan-dre Gilbert Pretorius, Christopher Henry Gayle, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com