विज्ञापन

भारतीय पायलट स्मित मच्छार का दुबई के सुल्तान ने चूमा माथा, बोले- हमारे देश का मान बढ़ा दिया

UAE में भारतीय दूतावास ने शनिवार को बताया कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माच्छर का इलाज अच्छा चल रहा है और उन्हें लगातार मेडिकल देखभाल मिल रही है.

भारतीय पायलट स्मित मच्छार का दुबई के सुल्तान ने चूमा माथा, बोले- हमारे देश का मान बढ़ा दिया
युक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षामंत्री हमदान बिन मोहम्मद ने कैप्टन स्मित माच्छर से आज मुलाकात की.
  • संयुक्त अरब अमीरात के रक्षामंत्री हमदान बिन मोहम्मद ने कैप्टन स्मित मच्छार की हिम्मत की सराहना की
  • भारतीय दूतावास ने बताया कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट के पायलट स्मित मच्छार का इलाज अच्छी तरह से चल रहा है
  • दूतावास स्मित मच्छार के परिवार और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर उनकी देखभाल सुनिश्चित कर रहा है

स्मित मच्छार का हर कोई कायल हो गया है. भारत सहित दुनिया भर के लोग उनकी सराहना कर रहे हैं. आज मच्छार से मिलने दुबई के सुल्तान हमदान बिन मोहम्मद पहुंचे तो दिल खोलकर उनकी तारीफ की. यहां तक की स्मित का माथा तक चूम लिया. उन्होंने यहां तक कहा कि स्मित का उनके देश में होना उनके लिए और संयुक्त अरब अमीरात के लिए गर्व की बात है.

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षामंत्री हमदान बिन मोहम्मद ने कैप्टन स्मित माच्छर से मिलकर कहा, "आपने हिम्मत, जिम्मेदारी और इंसानी जिंदगी की परवाह की बेहतरीन मिसाल पेश की है. हमारी और देश के नेतृत्व की ओर से उन्हें पूरी सराहना और तारीफ की जाती है. हमें गर्व है कि वे हमारी टीम का हिस्सा हैं. हमारे देश की कहानी का हिस्सा हैं और उस चीज का हिस्सा हैं, जिसके लिए UAE जाना जाता है. दयालुता का देश, शांति का देश और जिंदगी का देश."

Latest and Breaking News on NDTV

स्मित माच्छर का अब कैसा है हेल्थ

UAE में भारतीय दूतावास ने शनिवार को बताया कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माच्छर का इलाज अच्छा चल रहा है और उन्हें लगातार मेडिकल देखभाल मिल रही है. दूतावास ने कहा कि वे उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने उन्हें दी जा रही देखभाल के लिए UAE सरकार का भी धन्यवाद किया.

भारतीय दूतावास ने X पर पोस्ट किया, "भारत के बहादुर कैप्टन स्मित की बेहतरीन मेडिकल देखभाल हो रही है और वे तेजी से ठीक हो रहे हैं. हम उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और उनके जल्द ठीक होने में मदद कर रहे हैं. उनकी देखभाल के लिए हम UAE सरकार का धन्यवाद करते हैं. हम भी उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने वालों के साथ शामिल हैं."

यह भी पढ़ें-

फ्लाईदुबई प्लेन में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाला को-पायलट हम्ममी कौन है?
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smit Machchar, Hamdan Bin Mohammed, UAE, Flydubai Aircraft Hijack, Smit Machchhar Bravery Award
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com