विज्ञापन

VIDEO: 'साइड हो जा...', कतर में आसमान से गिरी मिसाइल, धमाका देख शख्स जोर से चीखा

Iran Attack In Qatar: कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे अल उदैद पर शनिवार को ईरान ने कई मिसाइलें दागीं. ये हमले सुबह शुरू हुए इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद किए गए.

VIDEO: 'साइड हो जा...', कतर में आसमान से गिरी मिसाइल, धमाका देख शख्स जोर से चीखा
कतर में गिरी ईरान की मिसाइल.

इजरायल के हमलों का ईरान भी मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. वह 7 देशों में अमेरिका के सैन्य अड्डों पर मिसाइलें गिरा रहा है. इन देशों में कतर भी शामिल है. आसमान से गिरती मिसाइलें देखकर कतर के लोग टेंशन में आ गए हैं. क्यों कि ये कोई नहीं जानता कि मिसाइल कहां आकर गिरेगी. क्यों कि आसमान की ओर देखते समय एक मिसाइल आपकी ओर तेज़ी से गिरती हुई दिखाई दे, और आपको ये पता ही नहीं कि वह कहां गिरेगी या कितने लोगों की जान लेगी तो टेंशन होना लाजमी है. 

ये भी पढ़ें- ईरान युद्ध में उतारेगा अनदेखे हथियार, जनरल सरदार जब्बारी ने इजरायल-अमेरिका को दी बड़ी चेतावनी

कतर में मिलाइल गिरी, लोग डरकर भागने लगे

ईरान की तरफ से शनिवार को दागी गई मिसाइल के बाद कतर की राजधानी दोहा के बरवा शहर के लोगों का हाल भी कुछ ऐसा ही था. वे डरे हुए थे और अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे. दोहा का एक वीडियो सामने आया है, जसमें एक व्यक्ति मिसाइल को देखते और अपने आसपास के लोगों से कहते हुए दिखाई दे रहा है,"साइड पे हो जाओ, भागो".  जैसे ही वह आराम से चलता है, लोगों का एक समूह चीखता हुआ उसकी ओर दौड़ता हुआ दिखाई देता है. तभी मिसाइल जमीन पर गिरती है और जोरदार धमाका होता है. धमाका जिस जगह पर हुआ वह उस जगह से ज्यादा दूर नहीं, जहां वह व्यक्ति वीडियो बना रहा है. इस दौरान आसमान में आग की लपटें और काला धुआं उठने लगता है. वह कहता सुनाई दिया, हे भगवान" हालांकि, एनडीटीवी इस वीडियो की पुष्टि हीं करता है. यह एक वायरल वीडियो है. 

कतर में अमेरिका के सैन्य अड्डों पर दागी मिलाइलें

बता दें कि कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे अल उदैद पर शनिवार को ईरान ने कई मिसाइलें दागीं. ये हमले सुबह शुरू हुए इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद किए गए. मंत्रालय ने एक बयान में कहा," कतर राज्य के रक्षा मंत्रालय ने ऐलान किया है कि उच्च स्तरीय तत्परता, सुरक्षा सतर्कता और संबंधित अधिकारियों के बीच अच्छे समन्वय की वजह से ही वह देश की सीमा को निशाना बनाकर किए गए कई हमलों को सफलतापूर्वक रोका और विफल किया जा सका. 

अच्छे रिश्तों के बाद भी कतर पर हमला हैरानी भरा

बता दें कि अल उदैद अमेकरिकी वायु सेना का अड्डा है. यहां से उसके लड़ाकू विमानों और 379वीं वायु सेना विंग का संचालन होता है. हैरानी इस बात की है कि तेहरान के घनिष्ठ संबंध होने के बाद भी कतर पर हमला किया गया है. पिछले साल भी इजरायल और ईरान के बीच हुए 12 दिन के युद्ध के बाद ईरान ने कतर को निशाना बनाया था, जिसमें अमेरिका भी शामिल था.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com