विज्ञापन

ईरान युद्ध में उतारेगा अनदेखे हथियार, जनरल सरदार जब्बारी ने इजरायल-अमेरिका को दी बड़ी चेतावनी

ईरान के IRGC के मेजर जनरल इब्राहिम जब्बारी ने कहा कि ईरान ने अभी सिर्फ स्टॉक वाली मिसाइलें दागी है. जल्द ही अनदेखे हथियारों का इस्तेमाल करेंगे. ईरान जनरल का यह बयान बताया है कि ईरान झुकने वाला नहीं है.

ईरान युद्ध में उतारेगा अनदेखे हथियार, जनरल सरदार जब्बारी ने इजरायल-अमेरिका को दी बड़ी चेतावनी
ईरान के जनरल सरदार जब्बारी.
  • इजरायल और अमेरिका के हमले का ईरान ने जोरदार जवाब दिया है. अब ईरान ने और चेतावनी दी है.
  • ईरान में हुए हमले में 57 स्कूली छात्राओं की मौत हो चुकी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
  • इस बीच ईरान के मेजर जनरल ने कहा कि अभी केवल स्टॉक वाली मिसाइलें दागी हैं, जल्द अनदेखे हथियारों का उपयोग होगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तेहरान:

Iran Israel Attack: ईरान पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में जंग के हालात बन गए है. शनिवार को इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमला किया. राजधानी तेहरान में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के कैंपस पर भी मिसाइल गिराए गए. स्कूलों पर निशाना बनाया गया. ईरान पर हुए इस हमले में 57 स्कूली छात्राओं की मौत हो चुकी है. मौत का यह आकंड़ा अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इस बीच ईरान ने इजरायल के साथ-साथ मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी आर्मी कैंपों को निशाना बनाया. अब आलम यह है कि जंग की यह जद इजरायल, ईरान, अमेरिका से बढ़कर मिडिल ईस्ट के 8 देशों तक फैल चुका है. इस बीच ईरान के जनरल सरदार जब्बारी का बड़ा बयान सामने आया है. 

ईरान के जनरल बोले- अभी स्टॉक वाली मिसालइें दागी, अनदेखे हथियार भी करेंगे इस्तेमाल

ईरान के IRGC के मेजर जनरल इब्राहिम जब्बारी ने कहा कि ईरान ने अभी सिर्फ स्टॉक वाली मिसाइलें दागी है. जल्द ही अनदेखे हथियारों का इस्तेमाल करेंगे. ईरान जनरल का यह बयान बताया है कि ईरान झुकने वाला नहीं है. ईरान हमले पर एनडीटीवी पर चल रही लाइव चर्चा में मौजूद एक्सपर्ट ने भी यही आसार जताए. ईरान के जनरल के बयान पर डिफेंस एनालिस्ट डीके पांडे ने कहा कि जनरल के इस बयान का मतलब है कि परमाणु हथियारों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. 

सरदार जब्बारी ने कहा, “ट्रंप को पता होना चाहिए कि आज हमने पुरानी मिसाइलों का स्टॉक फायर किया है, जल्द ही हम ऐसे हथियार दिखाएंगे जो आपने पहले कभी नहीं देखे होंगे.”

बीबीसी के पूर्व संपादक बोले- हाल में विकसित हुए मिसाइल हो सकते हैं अनदेखे हथियार

हालांकि दूसरे एक्सपर्ट बीबीसी और एपी के पूर्व संपादक नरेश कौशिक ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि ईरान के पास कोई परमाणु हथियार है. ईरान के पास परमाणु हथियार होता तो अमेरिका अभी तक उसे समाप्त कर चुका होता. जनरल के अनदेखे हथियारों का मतलब हाल ही में विकसित किए गए मिसाइलों का हो सकता है.

साथ ही एनडीटीवी पर चल रही चर्चा में शामिल सऊदी चैनल-2 की एंकर हूदा जरीवाला ने कहा कि रमजान में हम पीस की बात करते हैं. हम खुद शांति की बात करते हैं. ईरान को पूरा-पूरा हक है कि अपना बचाव करने का. ईरान ने अपने बचाव में ही सब कुछ किया है. 

ईरान में स्कूल-दफ्तर बंद, इमरजेंसी घोषित

मालूम हो ईरान के हमले के बाद इजराइल में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है. स्कूल और कई दफ्तर बंद कर दिए गए हैं. अस्पतालों के मरीजों को सुरक्षा के लिए नीचे बने सुरक्षित कमरों में ले जाया गया है. रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने पूरे देश में इमरजेंसी घोषित किया है. उन्होंने कहा है कि ईरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले हो सकते हैं.


यह भी पढ़ें - सड़कें खाली, शेल्टर होम में लोग... ईरान के हमलों के बाद क्या है इजरायल के हालात, तेल अवीव से पत्रकार ने NDTV को बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com