विज्ञापन

दुबई में भी ईरान ने किया हमला, बुर्ज खलीफा में कुछ देर के लिए रोकी गई आवाजाही

Iran Attack In Dubai: दुबई में धमाके दिन में शुरू हुए थे. जिसके बाद और भी धमाके देखे और सुने गए. UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अबू धाबी के एक रिहायशी इलाके में मिसाइल का मलबा गिरने से एक एशियाई नागरिक की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं खतरनाक तनाव बढ़ाती हैं.

दुबई में भी ईरान ने किया हमला, बुर्ज खलीफा में कुछ देर के लिए रोकी गई आवाजाही
दुबई में ईरान के हमले.
  • ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी क्षेत्र के अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मिसाइल हमला किया
  • दुबई में मिसाइल हमलों के बीच बुर्ज खलीफा में कुछ देर के लिए आवाजाही रोक दी गई थी, बाद में हालात सामान्य हो गए
  • अबू धाबी के एक रिहायशी इलाके में मिसाइल मलबे से एक एशियाई नागरिक की मौत से चिंता बढ़ गई है

इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान जवाबी एक्शन मोड में है. वह खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अड्डों को  निशाना बनाकर जवाबी मिसाइलें दाग रहा है. दुबई में भी हमले किए जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, इस बीच दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में कुछ देर के लिए एहतियातन आवाजाही रोक दी गई थी. हालांकि अब फिर से वहां लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है. बता दें कि हमलों की गूंज पूरे दुबई शहर में सुनाई दी.

ये भी पढ़ें- VIDEO: 'साइड हो जा...', कतर में आसमान से गिरी मिसाइल, धमाका देख शख्स जोर से चीखा Updates

ईरान ने अबू धाबी और दुबई में दागी मिलाइलें

बता दें कि ईरान ने जिन देशों पर हमले किए हैं, उनमें संयुक्त अरब अमीरात का अबू धाबी और दुबई, कतर का दोहा और सऊदी अरब का रियाद शामिल है. दुबई के लोगों ने AFP को बताया कि उन्होंने तेज धमाके सुने और आसमान में मिसाइलें भी उड़ती देखीं. एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "यह बड़ा धमाका था, जिससे खिड़कियां हिल गईं."

हमले में एक एशियाई नागरिक की मौत

दुबई में धमाके दिन में शुरू हुए थे. जिसके बाद और भी धमाके देखे और सुने गए. UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अबू धाबी के एक रिहायशी इलाके में मिसाइल का मलबा गिरने से एक एशियाई नागरिक की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं खतरनाक तनाव बढ़ाती हैं. यह नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कायरतापूर्ण कृत्य हैं, जिससे स्थिरता कमजोर होती हैं.

 तेहरान पर हमले का ईरान ने दिया जवाब

ईरान ने मिसाइल हमले अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त अभियानों के बाद शुरू किए. तेहरान को निशाना बनाकर किए गए इस अभियान को पेंटागन ने "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी" नाम दिया. इज़रायल ने दावा किया कि इन हमलों में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमांडर मोहम्मद पाकपुर की मौत हो गई. वहीं ईरान ने जवाबी हमले करते हुए इजरायल पर मिसाइलों की बौछार कर दी. 

ईरान ने इन देशों में किए मिसाइल हमले

बहरीन के आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय को मिसाइल हमले की धमकी के बाद बहरीन में इमरजेंसी सायरन बजने लगे. 

वहीं UAE के अबू धाबी और दुबई, कतर के दोहा और सऊदी अरब के रियाद में धमाकों की सूचना मिली है. इन शहरों में अमेरिकी सैन्य कर्मी मौजूद हैं. 

कतर का कहना है कि हमले को उसने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया. शुरुआती आकलन के मुताबिक, किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. आवासीय इलाकों में कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही किसी तरह का नुकसान हुआ है. 
 

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Israel Conflict, Iran Attack In Dubai, Iran Attack, Burj Khalifa, Burj Khalifa Evacuated
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com