- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई के खिलाफ झूठी रिपोर्ट से मुस्लिम समाज में गुस्सा पैदा हो गया है.
- 86 साल के आयतुल्लाह खामनेई ना सिर्फ ईरान के सर्वोच्च नेता हैं बल्कि शिया धर्म के लोगों के धार्मिक नेता भी हैं.
- ईरान के जर्नलिस्ट ने कहा कि ये फेक खबरें कई सालों से चलाई जा रही है. इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है.
एक्स(पूर्व ट्विटर) पर मोसाद स्पोक्सपर्सन के नाम से एक ट्वीट किया गया जिसमें बिना नाम लिए कहा गया कि 'एक नेता कैसे नेतृत्व कर सकता है जब वह दिन का आधा हिस्सा सोता है और दूसरा आधा हिस्सा ड्रग्स में रहता है? पानी, बिजली, जीवन!' इस रिपोर्ट पर भारत में भी मुसलमानों में नाराजगी है और ईरान के जर्नलिस्ट ने खुद इसकी सच्चाई बताई है. ईरान के पत्रकार मोहम्मद खतीबी से इस मुद्दे पर बात की तो उन्होंने कहा कि ये फेक खबरें कई सालों से चलाई जा रही है. इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है.
खामेनेई का पूरा रूटीन
वहीं जहां मोसाद स्पोक्समेन के द्वारा ये आरोप लगाया गया कि आयतुल्लाह खामनेई दिन भर सोते हैं तो वहीं आयतुल्लाह खामनेई ने अपनी स्पीच में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वो सुबह 5 बजे उठ जाते हैं.. जिसके बाद पढ़ाता हूं.. और काम करता हूं.. फिर दोपहर की नमाज फिर काम.. इसी तरह शाम तक व्यस्त होता हूं.. और रात 10.15 से 10.30 तक सोने के लिए जाता हूं.. साथ ही युवाओं को भी सलाह दी.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
अयातुल्लाह अली खामनेई पर लगा ड्रग्स का आरोप, क्या है सच्चाई? देखिए @aliabbasndtv की रिपोर्ट
— NDTV India (@ndtvindia) July 28, 2025
पूरी वीडियो- https://t.co/jAbMdDAVBY
#Iran | #AliKhamenei | #EXCLUSIVE pic.twitter.com/oUe4LK5C8C
ईरान के पत्रकार ने बताई सच्चाई
वहीं NDTV ने ईरान के पत्रकार मोहम्मद खतीबी से इस मुद्दे पर बात की तो उन्होंने कहा कि ये फेक खबरें कई सालों से चलाई जा रही है... यहां तक कि अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़ प्लेटफार्म भी इस तरह की फेक न्यूज को प्रमोट करते हैं. इसका उदाहरण हम देख सकते हैं कि कुछ वक्त पहले ये खबर दी थी कि अयातुल्लाह खामेनेई की तबीयत खराब है, वो कोमा में है.. लेकिन हमने देखा कि अयातुल्लाह खामेनेई हम सबके सामने सही सलामत दिखें.
दिन भर सोते हैं खामेनेई?
वहीं अभी भी तेलअवीव(इजरायल) लिंक एक सोशल मीडिया अकाउंट ने एक फर्जी खबर डाली(अयातुल्लाह खामेनेई दिन भर सोते हैं और ड्रग्स में रहते हैं)और उसे न्यूज संगठन कवर कर रहे हैं. यहां तक कि ईरान इंटरनेशनल जो फारसी भाषा में भी है वो भी इसे प्रमोट करता है..ये सच्ची पत्रकारिता के स्तर को नीचे गिराता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.. लेकिन वो सोचते हैं कि इससे ईरानी लोगों का मनोबल टूटेगा लेकिन वो इस चीज में कामयाब नहीं हो पाएंगे क्योंकि सभी ईरानी अपने झंडे के साथ खड़े हुए हैं.
खामेनेई का है बड़ा प्रभाव
86 साल के आयतुल्लाह खामनेई ना सिर्फ ईरान के सर्वोच्च नेता हैं बल्कि वो शिया धर्म के लोगों के धार्मिक नेता भी हैं.. इस लिए जब भी आयतुल्लाह खामनेई के खिलाफ कुछ भी गलत पोस्ट होता है तो उसका विरोध प्रदर्शन भारत में भी देखने को मिलता है.. वहीं जिस तरह से कई न्यूज़ संगठन ने बिना ईरान की तरफ से उनका पक्ष लिए बिना ये रिपोर्ट लगाई उससे साफ है कि लोगों के दिलों में गुस्सा जरुर है.. वहीं जहां अब उन फेक रिपोर्ट को हटाया जा रहा है उससे ज़रुर लोगों का गुस्सा शांत होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं