ईरान के हमलों के बीच दुनिया के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Dubai AIrport) बंद कर दिया गया है. दुबई एयरपोर्ट से सभी उड़ाने रद्द कर दी गई है. फ्लाइट बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. दुबई एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ लगी है. दुबई एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया, जिसमें बड़ी संख्या में यात्री वहां बैठे नजर आ रहे हैं. मालूम हो कि इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के बीच दुबई एयरपोर्ट्स ने शनिवार को घोषणा की कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (डीएक्सबी) और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल-अल मकतूम इंटरनेशनल (डीडब्ल्यूसी) एयरपोर्ट पर सभी उड़ान संचालन अगली सूचना तक निलंबित रहेंगे.
शनिवार को इजरायल द्वारा तेहरान पर किए गए हवाई हमलों के बाद इजरायल, ईरान, दुबई और इराक ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया, जिससे मध्य पूर्व की कई दिशाओं में हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई.
यात्रियों को एयरपोर्ट नहीं आने की सलाह
दुबई एयरपोर्ट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "डीएक्सबी और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल-अल मकतूम इंटरनेशनल (डीडब्ल्यूसी) हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है. यात्रियों को एयरपोर्ट न जाने की सलाह दी जाती है और उड़ान संबंधी अपडेट के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें." पोस्ट में आगे कहा गया कि "हम यात्रियों के सहयोग की सराहना करते हैं. स्थिति पर नजर रखते हुए आगे की जानकारी दी जाएगी."
दुबई एयरपोर्ट पर भारी भीड़, युद्ध के चलते अफरा तफरी
— NDTV India (@ndtvindia) February 28, 2026
देखें LIVE: https://t.co/689WjV66bO#Iran | #Israel | #Dubai | @MinakshiKandwal pic.twitter.com/lzVDmKcJOz
दुबई दुनिया के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक
दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, जहां प्रति सप्ताह 8,500 से अधिक उड़ानें और प्रतिदिन 1,200 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं. यहां 100 से अधिक विमानन कंपनियां 270 से ज्यादा गंतव्यों के लिए सेवाएं देती हैं. प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों में अमीरात, फ्लाईदुबई, इंडिगो और एयर इंडिया शामिल हैं.
मिडिल ईस्ट की कई विमानें रद्द, डायवर्ट
खाड़ी क्षेत्र के अधिकांश देशों के हवाई अड्डे प्रभावित हुए, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, मोड़ दी गईं या फिर उनके मार्ग बदल दिए गए. हमलों के तुरंत बाद इजरायल ने नागरिक विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया, जबकि यूरोप और खाड़ी क्षेत्र की कई एयरलाइनों ने अपनी सेवाएं रद्द कर दीं या उड़ानों के मार्ग बदल दिए.
अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर यह ईरान के जवाबी हमलों की वजह से दुबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की हालत pic.twitter.com/WqcBb1gR9P
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) February 28, 2026
एयर इंडिया ने भी मिडिल ईस्ट की सभी उड़ाने रद्द की
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, "मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में नाजुक हो रही स्थिति को देखते हुए मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए एयर इंडिया की सभी उड़ानें निलंबित की जाती हैं.” एयरलाइन ने कहा, "हम अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम स्थिति का लगातार आकलन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर संचालन में बदलाव करेंगे. हमारी टीमें यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगी."
एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में बिगड़ते हालात को देखते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सभी पश्चिम दिशा की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित कर दी हैं. उन्होंने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.
यह भी पढ़ें - इजरायल और ईरान से NDTV लाइव, मौके पर मौजूद लोग और एक्सपर्ट्स ने बताया ग्राउंड जीरो पर क्या हैं हालात?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं