विज्ञापन

ओमान के तट के पास डूबा 'MSV विराट 1' जहाज; 14 भारतीय थे सवार, सभी को बचाया गया

गल्फ में बढ़ते तनाव के बीच रविवार को एक भारतीय जहाज डूब गया, जिसमें 14 भारतीय सवार थे. सभी भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है.

ओमान के तट के पास डूबा 'MSV विराट 1' जहाज; 14 भारतीय थे सवार, सभी को बचाया गया
जहाज में सवार 14 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है. (सांकेतिक तस्वीर)

खाड़ी में बढ़ते तनाव के बीच एक और बड़ा समुद्री हादसा हो गया. ओमान के पास भारतीय जहाज 'MSV विराट 1' डूब गया. इस जहाज में 14 भारतीय सवार थे. सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी नेवी की मदद से सभी भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है. हालांकि, अब तक यह नहीं पता चल सका है कि जहाज क्यों और कैसे डूबा? 

ओमान के भारतीय दूतावास ने रविवार को कहा कि उसे ओमान के तट पर 14 भारतीयों वाले एक जहाज के हादसे के बारे में पता चला है. दूतावास ने बताया कि भारतीयों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है.

जहाज कैसे डूबा? 

इस बारे में दूतावास ने बताया कि जहाज का इंजन फेल हो गया था. दूतावास ने बताया कि इंडियन क्रू को सुरक्षित रूप से लाइफ राफ्ट पर शिफ्ट कर दिया गया है. 

कहां डूब रहा था यह जहाज?

अमेरिकी नेवी से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 भारतीयों वाला यह जहाज MSV विराट 1 रास अल हद से लगभग 80 नॉटिकल मील दूर डूब रहा था.

यह भी पढ़ेंः 'यह युद्ध अपराध..' ओमान तट पर अमेरिकी हमले में मारे गए भारतीय के पिता का फूटा गुस्सा, सरकार से एक्शन की मांग

अमेरिकी नेवी ने की मदद

सूत्रों ने बताया कि भारतीय नौसेना के जहाजों को डूबते हुए जहाज की ओर भेजा गया. अमेरिकी नेवी के P8 विमान ने एक लाइफ राफ्ट गिराया. डूबते हुए जहाज की ओर ही एक और जहाज MV जबल अली 9 भी बढ़ रहा था. सूत्रों ने बताया कि MV जबल अली से मिली जानकारी के अनुसार सभी 14 भारतीय लाइफ राफ्ट पर चढ़ गए हैं.

अभी क्या स्थिति है?

भारतीय दूतावास ने बताया कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं लेकिन ओमान के अदिकारियों के तालमेल से आसपास के जहाजों के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः 'अमेरिका समंदर में डकैती कर रहा'... 3 भारतीय नाविकों की मौत पर ईरान का आया रिएक्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gulf, America Israel And Iran War, Middle East Crisis, Indian Ship In Oman, Indian Ship In Hormuz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com