पाकिस्तान (Pakistan) में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए इन्साफ (पीटीआई) मंगलवार 8 नवंबर को इस्लामाबाद के लिए अपना मार्च फिर से शुरू करेगी और वह रावलपिंडी में प्रदर्शनकारियों के साथ इसमें शामिल होंगे. यह जानकारी खुद जानलेवा गोलीबारी में घायल हुए इमरान खान ने की दी है. उन्होंने कहा कि कहा कि उनकी पार्टी मंगलवार 8 नवंबर को इस्लामाबाद के लिए अपना मार्च फिर से शुरू करेगी और वह रावलपिंडी में प्रदर्शनकारियों के साथ इसमें शामिल होंगे.
श्री खान ने अस्पताल में बोलते हुए कहा “हम मंगलवार से मार्च शुरू करेंगे. मैं रोजाना एक संबोधन करूंगा, उन्होंने कहा कि 10 से 15 दिनों में रावलपिंडी से मार्च आने पर वह इसका नेतृत्व करेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
श्री खान ने अपने समर्थकों से लांग मार्च की बहाली की घोषणा के रूप में रावलपिंडी पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि पाकिस्तानी राष्ट्र के साथ भिखारी के रूप में व्यवहार करने का कारण संसाधनों की कमी नहीं बल्कि न्याय की कमी है.
उन्होंने कहा, “हकीकी आज़ादी को साकार करने का समय आ गया है. जब मैं पार्टी में शामिल होऊंगा और मार्च का नेतृत्व करूंगा तो आप सभी को रावलपिंडी पहुंचना चाहिए.
इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने उच्चतम न्यायालय में एक नयी याचिका दायर करके अपने खिलाफ अदालती अवमानना मामले की सुनवाई टालने का अनुरोध किया क्योंकि एक विरोध मार्च के दौरान लगी गोली का इलाज करा रहे हैं. पंजाब के वजीराबाद जिले में ‘हकीकी आजादी मार्च' के दौरान 70 वर्षीय खान के कंटेनर पर दो हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में उनके दाहिने पैर में गोली लग गई थी. खान पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार के विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे थे.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को उनकी हत्या के प्रयास के एक दिन बाद कहा था कि उन्हें चार गोलियां लगी थी. इमरान ने कहा, "मुझे एक दिन पहले ही पता चल गया था कि मुझ पर हमला होगा." लाहौर के अस्पताल से एक वीडियो संबोधन में इमरान ने कहा था, "मुझे हमले के एक दिन पहले पता लग गया था कि या तो वजीराबाद या कहींं और, उन्होंने मुझे मारने की योजना बनाई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं