पाकिस्तान (Pakistan) के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) ने सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को विदेशों से मिले चंदे में 'धोखाधड़ी' का पता लगने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि एक 'भ्रष्ट और राजनीतिक बेईमान' के रूप में इमरान का पर्दाफाश हुआ है. पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग (ईसीपी) द्वारा हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री खान की सत्तारूढ़ पार्टी ने विदेशी नागरिकों, कंपनियों से मिले चंदों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी और अपने बैंक खातों को भी छुपाया.
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के शीर्ष नेता शरीफ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अंतत:, 'मिस्टर क्लीन' के भ्रष्ट और राजनीतिक बेईमान होने का पर्दाफाश हो गया है. और दूसरे अनैतिक आदमी (पाकिस्तान के पूर्व प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार) जिन्होंने मुझे अपदस्थ करने के लिए उन्हें 'सादिक और अमीन (ईमानदार)' घोषित किया था, उन्हें पहले ही अपना अपराध स्वीकार करते हुए सुना जा चुका है. ईश्वरीय न्याय हो गया है, अब केवल कानूनी न्याय देखना बाकी है.''
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
आतंक के खिलाफ अमेरिकी जंग में शामिल होने का PAK का फैसला जनहित में नहीं बल्कि धन के लिए : इमरान खान
शरीफ नवंबर 2019 से ब्रिटेन में स्व-निर्वासन में रह रहे हैं. लाहौर उच्च न्यायालय से उन्हें विदेश में अपना इलाज कराने के लिए चार सप्ताह की जमानत मिली थी और उसके बाद वह लंदन गए थे. वह भ्रष्टाचार के एक मामले में लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल की सजा काट रहे थे. शरीफ ने कहा कि ईसीपी की रिपोर्ट ने अभी केवल प्रधानमंत्री खान और उनकी पार्टी का पर्दाफाश किया है, लेकिन उस समय क्या स्थिति होगी जब उन्हें नाम बताना होगा कि उन्होंने किससे पैसा लिया और कहां खर्च किया. उन्होंने कहा, 'आपने (इमरान) न केवल वित्तीय धोखाधड़ी की है बल्कि सादिक और अमीन के खिताब का भी अपमान किया है.'
नवाज शरीफ ''पूरी तरह से ठीक होने'' तक नहीं लौटेंगे पाकिस्तान: पीएमएल-एन
उनके छोटे भाई और नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि इमरान की पार्टी पिछले सात साल से विदेशी चंदे के मामले से क्यों भाग रही है.
‘कठिन पड़ोसियों' के बीच घिरा है भारत : US राष्ट्रपति जो बाइडेन के नामित राजदूत
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं