पाकिस्तान के विपक्षी नेता शहबाज शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के ‘‘पूरी तरह से ठीक होने'' तक देश में उनकी वापसी से इनकार किया है. साथ ही कहा कि उनके भाई कानूनी रूप से ब्रिटेन में रह सकते हैं जब तक कि ब्रिटिश आव्रजन न्यायाधिकरण उनके वीजा का समय बढ़ाने के गृह विभाग के इनकार के खिलाफ अपील पर फैसला नहीं करता. पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के दो मामलों में दोषी ठहराए गए शरीफ (71) नवंबर 2019 से लंदन में रह रहे हैं, जब लाहौर उच्च न्यायालय ने उन्हें उपचार के वास्ते चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी. खबरों के मुताबिक, ब्रिटेन के गृह कार्यालय ने वीजा विस्तार के लिए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो के आवेदन को अपील करने के अधिकार के साथ खारिज कर दिया है.
Pakistan: मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले 20 आरोपी गिरफ्तार, 150 से अधिक लोगों पर केस
‘डॉन' अखबार के मुताबिक नेशनल एसेंबली में विपक्ष के नेता पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर नवाज शरीफ को इलाज के लिए पाकिस्तान छोड़ने की इजाजत दे दी थी. उन्होंने कहा, ‘‘तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ की सेहत को लेकर राजनीति करना अमानवीय है. सरकारी तंत्र शरीफ को बदनाम करने पर आमादा है. इससे देश की बदनामी हो रही है.'' अपने बड़े भाई की वतन वापसी के बारे में शहबाज ने कहा, ‘‘नवाज शरीफ तब पाकिस्तान लौटेंगे, जब वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे तथा लंदन में डॉक्टर उन्हें (देश वापस) यात्रा करने की अनुमति देंगे.'' पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष और शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने भी मुद्दे पर सरकार की आलोचना की है. मरियम ने ट्वीट किया, ‘‘इस नकली सरकार ने नवाज शरीफ से अपनी हार स्वीकार कर ली है, जो पाकिस्तान का वर्तमान और भविष्य हैं. उन्हें निशाना बनाकर किसी का कद ऊंचा नहीं हो सकता.''
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
बातचीत के लिए ‘अनुकूल माहौल' बनाने की जिम्मेदारी भारत की: पाकिस्तानी विदेश मंत्री
पीएमएल-एन की सूचना सचिव मरियम औरंगजेब ने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो और प्रधानमंत्री खान के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान हिरासत में नवाज शरीफ की तबीयत खराब हो गई थी. मेडिकल रिपोर्ट और न्यायाधिकरण ने कहा था कि वह पाकिस्तान में अपनी बीमारी का इलाज नहीं करा सकते. इस बीच, सूचना राज्य मंत्री फारुख हबीब ने कहा कि ‘‘भगोड़ा और वांछित'' व्यक्ति समय सीमा समाप्त हो चुके पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ लंदन में रह रहा है और ब्रिटेन द्वारा चिकित्सा आधार पर वीजा बढ़ाने से इनकार करने के बाद पीएमएल-एन नेतृत्व की नींद उड़ गयी है. कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण आव्रजन न्यायाधिकरण में कई मामले लंबित हैं और शरीफ के मामले में फैसला आने में एक साल या उससे अधिक समय लग सकता है. तब तक उनके ब्रिटेन में ही रहने की उम्मीद है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं