विज्ञापन

भारतीय जहाज पर 7-8 मई की रात ढाई बजे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अचानक कैसे हुआ ड्रोन हमला, जानिए सारी डिटेल

हमले में भारतीय नाविक अल्ताफ तलाब केर की मौत हो गई, जबकि 4 भारतीय क्रू मेंबर्स घायल हो गए. सभी 4 घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल वे अस्पताल में हैं. एक भारतीय चालक दल के सदस्य का हाथ टूट गया, दूसरे की चिन पर एक तेज वस्तु टकराया जबकि दो अन्य मामूली रूप से झुलस गए. 

भारतीय जहाज पर 7-8 मई की रात ढाई बजे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अचानक कैसे हुआ ड्रोन हमला, जानिए सारी डिटेल
एआई जेनरेटेड इमेज.
  • जहाज दुबई से यमन की ओर जा रहा था और उस पर 18 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार थे
  • ड्रोन हमले में एक नाविक अल्ताफ तलाब केर की मौत हुई और चार अन्य घायल हो गए थे
  • घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है

7-8 मई की रात स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के करीब भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हुए ड्रोन हमले पर महत्वपूर्ण अपडेट आए हैं. भारतीय ध्वज वाले कार्गो जहाज 'अल फ़ैज़ नूर सुलेमानी' पर हुए हमले को लेकर एनडीटीवी से इंडियन सेलिंग वेसल्स एसोसिएशन के महासचिव एडम भाया ने कहा कि भारतीय ध्वज वाला जहाज 'अल फैज़ नूर सुलेमानी' दुबई से यमन की ओर जा रहा था. 07-08 मई 2026 की मध्यरात्रि में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के पास पहुंचते समय 'क्रॉसफ़ायर' में फंस गया. ये हमला किसने किया इस बारे में अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.   

जहाज पर थे 18 क्रू मेंबर्स

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 7-8 मई को मध्यरात्रि में भारतीय समयानुसार लगभग 2.30 बजे एक ड्रोन ने जहाज पर हमला किया. उस रात स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पर बहुत सारे हमले और जवाबी हमले हो रहे थे, क्योंकि उस समय 3 अमेरिकी युद्धपोत जलडमरूमध्य को पार कर रहे थे. हमले के वक्त जहाज पर 18 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार थे. हमले में भारतीय नाविक अल्ताफ तलाब केर की मौत हो गई, जबकि 4 भारतीय क्रू मेंबर्स घायल हो गए. सभी 4 घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल वे अस्पताल में हैं. एक भारतीय चालक दल के सदस्य का हाथ टूट गया, दूसरे की चिन पर एक तेज वस्तु टकराया जबकि दो अन्य मामूली रूप से झुलस गए. 

दुबई में शव, कैसे होगा अंतिम संस्कार 

मरने वाले नाविक द्वारका के जाम सुलाया कस्बे के रहने वाले हैं. उनकी पत्नी आज द्वारका पहुंचीं.  एडम भाया ने बताया कि हमने भारतीय वाणिज्य दूतावास को पत्र लिखकर मृतक नाविक के अंतिम संस्कार से सम्बंधित औपचारिकताएं पूरी करने में मदद मांगी है. भारतीय अधिकारियों को सूचित कर दिया है कि पीड़ित का परिवार तय करेगा कि वे दुबई में अंतिम संस्कार करना चाहते हैं या शव को भारत वापस लाना चाहते हैं.

अमेरिका और ईरान के बीच अब भी कोई समझौता नहीं हुआ है और दोनों होर्मुज पर अपने-अपने कंट्रोल के लिए सेना तैनात किए हुए हैं.

ट्रंप कर रहे जवाब का इंतजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की ओर से लड़ाई खत्म करने के US पीस प्रपोजल के बारे में जवाब मिलने की उम्मीद है. उन्होंने यह बताने से मना कर दिया कि क्या उन्हें लगता है कि तेहरान जानबूझकर इस प्रोसेस में देरी कर रहा है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को आज रात शायद एक लेटर मिलेगा. सीएनन के मुताबिक, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि ईरानी बातचीत को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं, तो ट्रंप ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता. उन्होंने कहा, "हमें जल्द ही पता चल जाएगा."

ये भी पढ़ें-

ज्वालामुखी कैसे बनता है और उसमें विस्फोट क्यों होता है? पर्वतारोहियों को क्यों इससे सबसे ज्यादा खतरा

ईरान की मदद करने वाले इराक के मंत्री पर अमेरिका ने लगाए सैंक्शन, जानिए हुआ क्या

ये कठिन परीक्षा थी... चीन ने पहली बार माना कि ऑपरेशन सिंदूर में की थी पाकिस्तान की मदद

ट्रंप के बीजिंग दौरे से पहले ताइवान ने दी 25 अरब $ के हथियार खरीद को मंजूरी, चीन ने दी है अमेरिका को चेतावनी

ईरान ने होर्मुज से टोल वसूलने के लिए बनाई एजेंसी: शिपिंग जर्नल, चीन की मुद्रा में लेगा टोल, US को क्यों झटका

Bengal CM: 8 प्रस्ताव, केवल एक ही नाम, बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर यूं लगी मुहर

ट्रंप के आदेश पर US ने UFO या UAP की एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर की, जानिए क्या दिखा?

चीन के समुद्री तटों से मछली पालन केंद्र क्यों गायब हो रहे हैं जबकि भारत के दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहे?

लेखक के बारे में
img
हिमांशु शेखर मिश्रा
Senior Editor, Political & Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drone Attack On Indian Ship, Indian Ship Attacked In Hormuz, How Drone Attack Happened On Indian Ship, Iran Us War, Strait Of Hormuz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com