विज्ञापन

ट्रंप के आदेश पर US ने UFO या UAP की एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर की, जानिए क्या दिखा?

अमेरिका ने यूएफओ से जुड़ी कई डिटेल्स शेयर किया है. इसके जरिए अमेरिका ने यूएफओ से जुड़ी अटकलबाजी को और बढ़ा दिया है. पेंटागन ने कहा है कि वो हर सप्ताह नई तस्वीरें शेयर करेगा.

ट्रंप के आदेश पर US ने UFO या UAP की एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर की, जानिए क्या दिखा?
सितंबर 2023 ये तस्वीर एफबीआई प्रयोगशाला द्वारा निर्मित ग्राफिक ओवरले के साथ वास्तविक स्थल की है.
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन को यूएफओ से संबंधित सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने का आदेश दिया था
  • अमेरिकी युद्ध विभाग ने राष्ट्रीय खुफिया निदेशक कार्यालय के सहयोग से यूएपी रिकॉर्ड को जारी करना शुरू किया
  • जारी तस्वीरों में अफ्रीकी और जापान के पास अज्ञात वस्तुओं की पुष्टि हुई, जो यूएफओ के दावे मजबूत करती हैं

उड़न तश्तरी (UFO) या कृष फिल्म के 'जादू' को लेकर इतनी अफवाहें, इतनी कहानियां, इतनी कल्पनाएं हैं कि दुनिया का शायद ही कोई इंसान होगा, जिसने इसके बारे में सुन नहीं रखा हो. अमेरिकी राष्ट्रपतियों के बारे में तो यहां तक दावे किए जाते रहे कि वो यूएफओ से बातें करते हैं. अमेरिका का दूसरी दुनिया से संपर्क है और इसीलिए अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क है. कई बार अमेरिकी राष्ट्रपतियों से इसके बारे में दुनिया भर के पत्रकारों ने सवाल किया, मगर हर अमेरिकी राष्ट्रपति इसे अत्यंत गोपनीय कह सवाल को टाल देते थे. इससे शक को और उड़ान भरने की खुली छूट मिल जाती थी. मगर डोनाल्ड ट्रंप तो सबसे अलग हैं. सो, उन्होंने अमेरिकी युद्ध विभाग यानी पेंटागन को यूएफओ से संबंधित सभी दस्तावेजों को जारी करने का आदेश दे दिया. आज पहली बार ये जारी किए गए. 

क्या सच में है यूएफओ

अज्ञात असामान्य घटनाओं (UAP) या यूं कहें उड़न तश्तरी (UFO) से संबंधित अमेरिकी सरकारी सूचनाओं में पारदर्शिता के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के निर्देश के जवाब में अमेरिकी युद्ध विभाग (डीओडब्ल्यू) ने राष्ट्रीय खुफिया निदेशक कार्यालय (ओडीएनआई) के सहयोग से संघीय सरकार के पास मौजूद अनसुलझे यूएपी-संबंधित रिकॉर्ड और ऐतिहासिक दस्तावेजों को शीघ्रता से खोजने, उनकी समीक्षा करने, उनकी पहचान करने, उन्हें सार्वजनिक करने और सार्वजनिक रूप से जारी करने के लिए व्यापक सरकारी प्रयासों की निगरानी कर रहा है. यह एक अभूतपूर्व, ऐतिहासिक कार्य है जिसके लिए दर्जनों एजेंसियों के बीच समन्वय और कई दशकों के लाखों रिकॉर्ड की समीक्षा की आवश्यकता है, जिनमें से कई केवल कागजों पर ही मौजूद हैं. इस कार्य की व्यापकता को देखते हुए, युद्ध विभाग नई सामग्री को खोजे और सार्वजनिक किए जाने के साथ-साथ नियमित रूप से जारी करेगा, जिसकी किश्तें हर कुछ हफ्तों में प्रकाशित की जाएंगी.

इस तस्वीर को खींचकर एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने अफ्रीकी हवाई क्षेत्र में संचालन के दौरान एक अज्ञात वस्तु (यूएपी) देखी जाने की सूचना दी.

इस तस्वीर को खींचकर एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने अफ्रीकी हवाई क्षेत्र में संचालन के दौरान एक अज्ञात वस्तु (यूएपी) देखी जाने की सूचना दी.

कई अनसुलझे मामले हैं, जिसका अर्थ है कि सरकार देखी गई घटनाओं की प्रकृति पर कोई निश्चित निर्णय लेने में असमर्थ है. इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें पर्याप्त डेटा की कमी भी शामिल है. युद्ध विभाग निजी क्षेत्र के विश्लेषण, सूचना और विशेषज्ञता के उपयोग का स्वागत करता है. कानून के अनुसार, युद्ध विभाग अनसुलझे मामलों पर अलग से रिपोर्टिंग जारी रखेगा. इस प्रशासन के तहत, हम सच्चाई की खोज करेंगे और अपने निष्कर्ष अमेरिकी जनता के साथ साझा करेंगे.

इस तस्वीर को खींचकर अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड ने जापान के पास एक फुटबॉल के आकार की वस्तु जैसी दिखने वाली यूएपी की सूचना दी.

इस तस्वीर को खींचकर अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड ने जापान के पास एक फुटबॉल के आकार की वस्तु जैसी दिखने वाली यूएपी की सूचना दी.

साफ है कि अमेरिका ने यूएफओ को लेकर तो साफ-साफ कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन तस्वीरों से साफ है कि कोई ना कोई ऐसी चीज है, जो जारी किए गए तस्वीरों में साफ तौर पर देखी गई है. इसका मतलब ये है कि आम लोगों ने भी जो समय-समय पर उड़न तश्तरियों को देखने के दावे किए हैं, वो भी सच हैं. अब ये किसी दूसरी दुनिया के लोग हैं, या इसी दुनिया के अमेरिका ने ये अब तक नहीं बताया. हां, उसने ये जरूर कहा है कि अब आम लोगों से लेकर रिसर्चर्स, प्रोफेसर इस बात को खुद तय करें कि वो इन तस्वीरों में नजर आने वाली चीजों को क्या मानते हैं. अभी पेंटागन ऐसी और कई तस्वीरें जारी करेगा.

ये भी पढ़ें-

ये कठिन परीक्षा थी... चीन ने पहली बार माना कि ऑपरेशन सिंदूर में की थी पाकिस्तान की मदद

ट्रंप के बीजिंग दौरे से पहले ताइवान ने दी 25 अरब $ के हथियार खरीद को मंजूरी, चीन ने दी है अमेरिका को चेतावनी

ईरान ने होर्मुज से टोल वसूलने के लिए बनाई एजेंसी: शिपिंग जर्नल, चीन की मुद्रा में लेगा टोल, US को क्यों झटका

Bengal CM: 8 प्रस्ताव, केवल एक ही नाम, बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर यूं लगी मुहर

लेखक के बारे में
img
विजय शंकर पांडेय
चीफ सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ufo Original Pictures, Uap Original Pictures, Us Shares Uap Original Pictures, America Shares Ufo Original Pictures, Pentagon Shares Ufo Original Pictures
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com