Pakistan A vs Sri Lanka A, Rising Stars Asia Cup Final: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान ए और श्रीलंका ए की टीमें आमने-सामने हैं. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं, ऐसे में खिताब के लिए रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज एक्शन दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.
श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुष्का (विकेटकीपर), पवन रथनायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जेनिथ लियानगे, रविंदु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, लाहिरू समराकून, गरुका संकेथ.
पाकिस्तान ए (प्लेइंग इलेवन): शमील हुसैन, माज़ सदाकत, शाहज़ेब खान, हसन नवाज़, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, रोहेल नज़ीर (डब्ल्यू), मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अली रजा.
Sri Lanka A vs Pakistan A LIVE Score: शहजैब खान को मिला जीवन दान
5वें ओवर की तीसरी गेंद पर रविंडु फर्नांडो ने शहजैब खान के कैच का मौका गंवा दिया. स्वीप शॉट खेलते समय गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे (टॉप एज) से लग गई, और स्क्वायर लेग पर खड़े फील्डर ने इसे पकड़ने में बड़ी गलती कर दी. फील्डर के पास पीछे भागकर कैच पकड़ने का पूरा समय था, लेकिन वह गेंद तक ठीक से हाथ भी नहीं लगा पाए.
Sri Lanka A vs Pakistan A LIVE Score: पाकिस्तान की पारी शुरू
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के फाइनल के लिए मुकाबला शुरू हो चुका है. शमील हुसैन और माज सदाकत क्रीज़ पर हैं. एक ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 4 रन है.
Sri Lanka A vs Pakistan A LIVE Score: पाकिस्तान A ने जीता टॉस
पाकिस्तान A ने टॉस जीता है और बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टॉस के बाद पाकिस्ता के कप्तान समीउल्लाह ने कहा कि, उम्मीद है कि राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के फाइनल में सभी पाकिस्तानी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करेंगे.