विज्ञापन

पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के प्रोग्राम में हंगामा, पुलिस पर पथराव, भाजपा-जदयू दफ्तर के पोस्टर फाड़े

पटना में रविवार को यूट्यूबर आर्यन केल्विन के प्रोग्राम में भारी हंगामा हो गया. लोगों की भीड़ ने पथराव किया, बीजेपी-जदयू दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर फाड़ डाले. भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा.

पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के प्रोग्राम में हंगामा, पुलिस पर पथराव, भाजपा-जदयू दफ्तर के पोस्टर फाड़े
पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के कार्यक्रम में भारी हंगामा हो गया.
NDTV
  • पटना के मिलर ग्राउंड में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ जमा हुई थी और हंगामा हुआ था.
  • कार्यक्रम की सूचना पुलिस को पहले से नहीं दी गई थी जिससे अचानक बड़ी भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई थी.
  • भीड़ ने जदयू और भाजपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर फाड़े और पुलिस पर पथराव भी किया था.
पटना:

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को यूट्यूबर आर्यन केल्विन के प्रोग्राम में भारी हंगामा हो गया. पटना के मिलर ग्राउंड में आर्यन केल्विन का प्रोग्राम होना था, जहां बड़ी संख्या में फैंस की भीड़ जुटी थी. मिलर ग्राउंड के बगल में ही जदयू, भाजपा और राजद का पार्टी दफ्तर हैं. इस प्रोग्राम में युवाओं की बढ़ती भीड़ को देखकर आर्यन केल्विन तुरंत निकल गए, इसके बाद भीड़ में शमिल युवाओं ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया. युवाओं द्वारा कई पुलिस वालों के ऊपर पत्थर भी चलाए गए. जेडीयू और बीजेपी दफ्तर के बाहर लगे पोस्टरों को भी फाड़ दिया गया.

लाठीचार्ज करते हुए पुलिस ने लोगों को खदेड़ा

हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए भीड़ को वहां से हटाया. पुलिस के द्वारा अब मौके पर पेट्रोलिंग की जा रही है. जेडीयू और भाजपा दफ्तर के बाहर पुलिस बल को तैनात किया गया है. बताया जाता है कि लोगों की भीड़ बीजेपी दफ्तर के पास पहुंची, वहां भी रोड़ेबाजी की. भीड़ ने सड़क पर भी तोड़फोड़ की. पास में हाईकोर्ट के जज का आवास है, वहां भी उपद्रव का माहौल रहा.

घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों से समझें हालात

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस के कुछ जवान भी चोटिल

हंगामे के बीच भीड़ द्वारा किए गए पथराव में कुछ पुलिस जवान के भी घायल होने की खबर सामने आई है. पुलिस के द्वारा आगे कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है. फिलहाल भीड़ को हटा दिया गया हैं, स्थिति को सामान्य किया गया हैं.

पुलिस ने कहा- पहले से नहीं थी कार्यक्रम की सूचना

पुलिस का कहना है कि आयोजकों द्वारा इस कार्यक्रम की सूचना पुलिस को पहले से नहीं दी गई थी. जमा हुई लोगों की भारी भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पथराव किया. पास में मौजूद राजनीतिक दलों के दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर भी फाड़े. 

अब पुलिस लोगों को शांत कर मामले की छानबीन में जुटी है. लॉ एंड ऑर्डर ASP कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. कुछ पुलिसकर्मियों को चोट लगी है. उन्हें देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें - अनंत सिंह का बंगला कैसे खाली करवाएगी सरकार? समयसीमा खत्म, बेटी की शाही शादी के बाद चर्चा तेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patna News, Patna Police, Patna Police Lathi Charge, Patna Bjp Head Office, Patna Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com