विज्ञापन

कल का मौसम: उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, दिल्ली में 9 डिग्री तक गिरेगा पारा; UP-हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट

ठंड ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग ने 30 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और पंजाब में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है.

कल का मौसम: उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, दिल्ली में 9 डिग्री तक गिरेगा पारा; UP-हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट
30 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, जानें
IANS
नई दिल्ली:

उत्तर भारत में ठंड धीरे-धीरे अपने रंग दिखाने लगी है. मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, कल यानी 30 नवंबर को देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय घना कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. 

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में सुबह के समय घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में कल सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे के साथ होगी. 

मौसम विभाग के अनुसार, 30 नवंबर की सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है.

सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी. दोपहर में हवा की गति बढ़कर 12 किमी प्रति घंटा हो सकती है, जिससे धूप का असर थोड़ा कम रहेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में ठंड का असर अब साफ तौर पर दिखने लगा है. मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 1 दिसंबर तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है. 

सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात और सुबह की ठंड बढ़ेगी.

वहीं, बिहार और झारखंड में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास ज्यादा होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

राजस्थान और मध्य प्रदेश

राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी, दोनों हिस्सों में कल मौसम शुष्क रहेगा. रेगिस्तानी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे रातें काफी ठंडी होने लगी हैं. सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है.

मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी कल मौसम बिल्कुल शुष्क रहने वाला है. मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ता मध्य भारत के मौसम में कोई विशेष बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. धूप खिली रहेगी, लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाएं चलेंगी.

कोहरे का अलर्ट कहां-कहां?

मौसम विभाग के मुताबिक, एक दिसंबर तक उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी पंजाब में 2 दिसंबर तक और हिमाचल प्रदेश में 3 दिसंबर तक सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, IMD Weather, Delhi NCR Weather, Delhi NCR Weather News, IMD Weather Alert Fog Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com