विज्ञापन

'यह आपके नेतृत्व के बारे में...', देश के सबसे अधिक समय तक पीएम रहने पर राष्ट्रपति मैक्रों ने की PM मोदी की तारीफ

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने पीएम मोदी को सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनने पर भी बधाई दी.

'यह आपके नेतृत्व के बारे में...', देश के सबसे अधिक समय तक पीएम रहने पर राष्ट्रपति मैक्रों ने की PM मोदी की तारीफ
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी. (फाइल फोटो)
IANS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने 'भारत इनोवेट्स 2026' का उद्घाटन किया. इसी दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की. मैक्रों ने भारत के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनने पर मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह आपकी लीडरशिप को दिखाता है. मैक्रों ने कहा कि हमें गर्व है कि आप यहां हैं.

'भारत इनोवेट्स 2026' कार्यक्रम की शुरुआत में मैक्रों ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीस में आपका स्वागत करना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है. कुछ महीने पहले हमने मुंबई में मिलकर 'इंडिया-फ्रांस इनोवेशन ईयर' की शुरुआत की थी. सवाल यह नहीं था कि भारत इनोवेशन कर रहा है या नहीं, बल्कि यह था कि भारत के साथ मिलकर इनवोशन कौन करेगा.'

मैकों ने आगे पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मैं आपकी इस यात्रा के लिए आपको बधाई देना चाहता हूं. कुछ ही दिन पहले आफ आजादी के बाद से भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बने हैं. यह एक लंबा सफर रहा है जो आपके पक्के इरादे और आपके देश की मजबूती को दिखाता है. यह वाकई तारीफ के काबिल है. इसलिए हमें बहुत गर्व है कि आप हमारे बीच यहां मौजूद हैं.'

मैक्रों ने भारत के इनोवेशन और चंद्रयान-3 की भी तारीख की. उन्होंने कहा कि 'भारत, जो रिसर्च और इनोवेशन से आगे बढ़ रहा है, ग्लोबेल इनोवेशन में सबसे आगे है. अंगर मैं आपकी क्षमताओं का सिर्फ एक उदाहरण दूं तो स्पेस सेक्टर इसका सबसे अच्छा उदाहरण है. चंद्रयान-3 मिशन के जरिए चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का कारनाम रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया, जिससे भारत की ताकत और इनोवेशन की क्षमता का पता चलता है.'

फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर हैं. फ्रांस के बाद 14-15 जून को पीएम मोदी स्लोवाकिया के दौरे पर रहेंगे. इसके बाद 16-17 जून को फ्रांस के एवियन में होने वाली G-7 समिट में भी हिस्सा लेंगे.

G-7 समिट से इतर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात भी होगी. फरवरी 2025 के बाद पीएम मोदी और ट्रंप की यह पहली मुलाकात होगी.

यह भी पढ़ेंः 114 राफेल जेट ही नहीं सोर्स कोड भी, AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक 12 नई डील... भारत-फ्रांस जुगलबंदी की कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emmanuel Macron, PM Modi, India France, PM Modi France Visit, PM Modi In France
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com