विज्ञापन
This Article is From May 12, 2023

विदेश मंत्री जयशंकर ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की

जयशंकर ने ट्वीट किया,‘‘ बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुभकामनाएं उन्हें प्रषित कीं. हमारे नेताओं का मार्गदर्शन तथा दृष्टिकोण भारत-बांग्लदेश की मैत्री को मजबूत बना रहा है.’’

विदेश मंत्री जयशंकर ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की

ढाका: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यहां बृहस्पतिवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के स्तर पर संतोष व्यक्त किया. जयशंकर ‘हिंद महासागर सम्मेलन' के छठे संस्करण में भाग लेने के लिए बांग्लादेश पहुंचे. सम्मेलन के दौरान क्षेत्रीय सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा. उन्होंने हसीना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं.

जयशंकर ने ट्वीट किया,‘‘ बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुभकामनाएं उन्हें प्रषित कीं. हमारे नेताओं का मार्गदर्शन तथा दृष्टिकोण भारत-बांग्लदेश की मैत्री को मजबूत बना रहा है.'' प्रधानमंत्री हसीना के प्रेस सचिव एहसानुल करीम ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा कि विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और बातचीत के दौरान उन दोनों ने ‘‘विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के स्तर पर संतोष व्यक्त किया.''

करीम ने कहा कि विदेश मंत्री ने कोविड से उबरने के बाद की दुनिया तथा यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था के बारे में भी प्रधानमंत्री से चर्चा की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई की भारत विकासशील देशों तथा सबसे कम विकासित देश (एलडीसी) के लोगों के हितों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

इंडिया फाउंडेशन ने बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के सहयोग से सम्मेलन के छठे संस्करण का आयोजन किया है, जिसकी थीम ‘‘शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए साझेदारी'' है. इससे पहले बांग्लादेश के विदेश कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि विदेश राज्य मंत्री मोहम्मद शहरयार आलम ने जयशंकर के आगमन पर उनका स्वागत किया.

विदेश मंत्री जयशंकर ने बांग्लादेश की राजधानी पहुंचने के बाद ट्वीट किया, ‘‘ढाका पहुंच गया. गर्मजोशी से स्वागत के लिए बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री मोहम्मद शहरयार आलम का आभार. हिंद महासागर सम्मेलन में दुनिया भर के सहयोगियों और दोस्तों से मिलने के लिए उत्सुक हूं.'' बारह मई से शुरू होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना करेंगी जबकि जयशंकर उद्घाटन समारोह में मुख्य संबोधन देंगे.

ये भी पढ़ें:-

अदाणी पोर्ट्स ने अपना एक महीने में सर्वाधिक कार्गो हैंडलिंग का रिकॉर्ड बनाया

Adani Group की कंपनी Adani Ports समय से पहले चुकाएगी 130 मिलियन डॉलर का कर्ज, शेयरों में बढ़त

Adani Stocks: अदाणी एंटरप्राइजेज सहित अदाणी ग्रुप के कई शेयर हरे निशान में बंद, जानें डिटेल्स

हिंडनबर्ग के आरोप झूठे, हमारे यहां अदाणी ग्रुप की कोई शेल कंपनी नहीं: मॉरीशस के वित्त मंत्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Foreign Minister S. Jaishankar, Sheikh Hasina, Bangladesh, Prime Minister Of Bangladesh Sheikh Hasina
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com