प्रधानमंत्री मोदी का व्हाइट हाउस में बेहद गर्मजोशी से स्वागत हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले पीएम मोदी से हाथ मिलाया और फिर गले लगा लिया. इसके बाद जब दोनों नेता मीडिया से रूबरू हुए, तो ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर प्रशंसा की और कहा कि वे पुराने दोस्त हैं. व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का होना 'बड़े सम्मान' की बात है. पीएम मोदी ने भी डोनाल्ड ट्रंप को दूसरी बार राष्ट्रपति बनने को लेकर बधाई दी. इस दौरान पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच वही पुरानी केमिस्ट्री नजर आई.
'हमारे बीच बहुत अच्छे रिश्ते'
डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी जब द्विपक्षीय वार्ता से पहले मीडिया से कुछ देर के लिए मुखातिब हुए, तो ट्रंप ने मोदी का हाथ अपने हाथ में लिया और कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय से मेरे अच्छे दोस्त रहे हैं. व्हाइट हाउस में उनका होना "बड़े सम्मान" की बात है.' पीएम मोदी के साथ पत्रकारों से बात करते हुए, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'भारत के पीएम मोदी का होना बहुत सम्मान की बात है। वह लंबे समय से मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमारे बीच बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं और हमने 4 साल की अवधि के दौरान रिश्ते को बनाए रखा... हमने अभी फिर से शुरुआत की है. मुझे लगता है, हमारे पास बात करने के लिए कुछ बहुत बड़ी चीजें हैं. नंबर 1 यह है कि वे हमारे बहुत सारे तेल और गैस खरीदने जा रहे हैं.'
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India

'मोदी जी भारत में बहुत अच्छा काम कर रहे'
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मोदी एक महान नेता हैं. भारत और अमेरिका के रिश्ते काफी मजबूत हैं. मोदी जी भारत में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, हर कोई इस बात की चर्चा कर रहा है. इसके साथ ही ट्रंप ने रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि इसे रुकना चाहिए, क्योंकि युद्ध से कोई हल नहीं निकलता है. उन्होंने बताया कि रूस से उनकी बात हुई है, व्लादिमीर पुतिन युद्ध खत्म करना चाहते हैं.'
ट्रंप ने बताया, 'हमारे पास अब तक दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक तेल और गैस है. उन्हें इसकी आवश्यकता है और हमारे पास यह है. हम व्यापार के बारे में बात करने जा रहे हैं. हम कई चीजों के बारे में बात करने जा रहे हैं. लेकिन, आपको देखना वास्तव में सम्मान की बात है, आप लंबे समय से मेरे दोस्त हैं. अच्छा काम करने के लिए बधाई.' इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (स्थानीय समय) पर वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में वेस्ट विंग लॉबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए गर्मजोशी से गले मिले.
ये भी पढ़ें :- एलन मस्क की पीएम मोदी के साथ फैमिली वाली मीटिंग, मायने क्या हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं