"आमिर शौकीन ने मुझसे पूछा- तुम चीन से...", त्रिपुरा के पीड़ित युवक ने NDTV को सुनाई आपबीती

  • 3:17
  • प्रकाशित: अक्टूबर 23, 2026

एनडीटीवी ने त्रिपुरा के पीड़ित युवक से बात की. पीड़ित युवक त्रिपुरा के बेहद रिमोट इलाके कंचनपुर आनंद बाजार से आता है. वह 9वीं तक पढ़ा है और काम की तलाश में वहां से बाहर निकला. साढ़े तीन महीने पहले काम के लिए आया, बैंगलोर में दो महीने काम किया, अभी अहमदाबाद में डेढ़ महीने से काम कर रहा है. होटल रेस्टोरेंट में हाउसकीपिंग जॉब ढूंढ रहा था. पीड़ित युवक ने बताया कि घटना के दिन वह जॉब से वापस लौट रहा था, तक आमिर शौकीन ने बुलाकर रोका. पूछा- कहां से हो, क्या तुम चीना का प्रेसिडेंट हो वगैरह, नस्लीय टिप्पणी की. उसने हमारे नॉर्थ ईस्ट के लोगों की इंसल्ट की, वो गलत है. हम इंडियन हैं, लेकिन कुछ लोग हमारे साथ विदेशी होने जैसा व्‍यवहार करते हैं. मुझे हमें जस्टिस चाहिए.