विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2017

दक्षिण एशिया में आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप और शी चिनफिंग में बनी सहमति

चीन ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनके अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के बीच आतंकवाद से लड़ने और दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता कायम रखने के लिए आम सहमति बनी है.

Also Read in
दक्षिण एशिया में आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप और शी चिनफिंग में बनी सहमति
डोनाल्ड ट्रंप और शी चिनफिंग (फाइल फोटो)
  • दक्षिण एशिया में आतंकवाद पर अंकुश के लिए साथ आए ट्रंप और शी चिनफिंग.
  • अमेरिका की ओर से पाकिस्तान पर दवाब बनाने की कोशिश हो रही है.
  • शी और ट्रंप कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को रोकेंगे.
बीजिंग: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी चीन के दौरे पर हैं. चीन ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनके अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के बीच आतंकवाद से लड़ने और दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता कायम रखने के लिए आम सहमति बनी है. अमेरिका की ओर से आतंकवाद के पनाहगाहों को नेस्तनाबूद करने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाया जा रहा है.

वार्ता के दौरान यहां शी और ट्रंप ने अफगानिस्तान पर चर्चा की और उसके शांतिपूर्ण भविष्य की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्धता जतायी. चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुवार सुबह दोनों राष्ट्रपति ने बातचीत की और संयुक्त रूप से प्रेस बैठक की. उन्होंने कहा कि मुझे वार्ता के ब्यौरे की जानकारी नहीं है. जितना मुझे पता है कि दोनों पक्षों ने आतंकवाद निरोध के मुद्दों और दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता कायम रखने पर भी चर्चा की.

यह भी पढ़ें - चीन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील, कहा- सभी देश उत्तर कोरिया के साथ अपना व्यापार बंद कर दें

उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके बीच आम सहमति बनी. उन्होंने इस बारे में कोई विवरण नहीं दिया कि क्या वार्ता में पाकिस्तान से फैलाए जाने वाले आतंकवाद पर भारत की चिंताओं का भी मुद्दा उठा. वार्ता के बाद ट्रंप ने कहा आतंकवादी मानवता के लिए खतरा हैं और वह तथा शी कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को रोकेंगे.

यह भी पढ़ें - लड़ाई के लिए तैयार रहें, युद्ध में जीतें : चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीनी सेना से कहा

बता दें कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में ने सभी देशों से अपील की थी कि उत्तर कोरिया के साथ व्यापार को बंद करें. साथ ही उन्होंने कहा था कि उत्तर कोरिया को किसी तरह की मदद नहीं की जाए. 

VIDEO - पीएम मोदी से मिलते डोनाल्ड ट्रंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Xi Jinping, Donald Trump On China, Terrorism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com