विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2017

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया की शादी का केक होगा नीलाम

डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी ने साल 2005 में अपने शादी के मौके पर 7 परत वाला केक काटा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया की शादी का केक होगा नीलाम
12 साल पहले डोनाल्ड ट्रंप ने मेलानिया से की थी शादी.
  • 2005 में हुई थी ट्रंप और मेलानिया की शादी
  • शादी के मौके पर 7 परत वाला केक काटा था दोनों ने
  • 17 नवंबर को होगी केक की नीलामी
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया की शादी में मेहमानों को भेंटस्वरूप दिए गए केक की नीलामी की जा रही है. इसकी न्यूनतम बोली मात्र 250 डॉलर की होगी. ट्रंप और उनकी पत्नी ने साल 2005 में अपने शादी के मौके पर 7 परत वाला केक काटा था.

यह भी पढ़ें : सौतन की इस बात पर बिफर पड़ीं डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी, बोलीं- इससे अच्छा मैं बच्चों की मदद करूंगी

लॉस एंजिलिस के नीलामी घर 'जूलियन्स ऑक्शंस' ट्रंप और मेलानिया के शादी के केक के हिस्सों की नीलामी कर रहे हैं. यह नीलामी घर इस केक को एक हजार डॉलर से दो हजार डॉलर के बीच नीलाम करने की उम्मीद कर रहा है. इनके लिए अब तक छह बोलियां लग चुकी हैं.

VIDEO : व्हाइट हाउस में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप मिले


ऑक्शंस हाउस के अधिकारियों ने बताया कि इस केक की नीलामी 17 नवंबर को की जाएगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com