Russia-Ukraine War: अमेरिकी अभिनेत्री एनालिन मैककॉर्ड (AnnaLynne McCord) ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर की है. जिसमें ये रूस से यूक्रेन पर हमले को समाप्त करने की अपील करती हुई नजर आ रही है. हालांकि वीडियो में अमेरिकी अभिनेत्री एनालिन मैककॉर्ड ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके कारण अब उनका मजाक बनाया जा रहा है. दरअसल इस वीडियो में एनालिन मैककॉर्ड ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मां होने की इच्छा जाहिर की और उन्हें खूब प्यार करने की बात कही है.
Dear Mister President Vladimir Putin… pic.twitter.com/LbDFBHVWJf
— AnnaLynne McCord (@IAMannalynnemcc) February 24, 2022
2:20 मिनट की इस वीडियो में एनालिन मैककॉर्ड कहा रही हैं कि "प्रिय राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, मुझे बहुत अफ़सोस है कि मैं आपकी माँ नहीं. “अगर मैं तुम्हारी माँ होती तो तुम्हें काफी प्यार करती. अगर मैं तुम्हारी माँ होती और ये दुनिया ठंडी होती, तो मैं तुम्हें गर्म करने के लिए मर जाती.” मैं तुम्हें जीवन देने के लिए मर जाती,” अपनी इस वीडियो को लेकर एनालिन मैककॉर्ड सोशल मीडिय पर काफी ट्रोल हो रही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौन है एनालिने मैककॉर्ड
34 साल की एनालिन मैककॉर्ड एक अमेरिकी अभिनेत्री होने के साथ-साथ कार्यकर्ता और मॉडल भी हैं. इन्होंने 90210 और 68 किल नामक फिल्मों में काम किया है.
ये भी पढ़ें- अगर पुतिन NATO देशों में घुसे तो अमेरिका हस्तक्षेप करेगा : US राष्ट्रपति जो बाइडन
गौरतलब है कि रूसी सेना ने गुरुवार को यूक्रेन पर जमीन, हवा और समुद्र के रास्ते हमला किया, जिससे पश्चिम के सबसे बुरे डर की पुष्टि हुई. ये दूसरे विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में एक राज्य द्वारा दूसरे के खिलाफ सबसे बड़ा हमला है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के अनुसार हमले के पहले दिन ही यूक्रेन में 137 हीरो लोगों की मौत हुई है.
Video: गुड मॉर्निंग इंडिया: रूस के हमले में पहले दिन यूक्रेन में 137 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं